Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 09:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “कॉफी विद SDM” में सुनी गयी किन्नरों की समस्या, क्या बोले अधिकारी… जानें
झारखंड

“कॉफी विद SDM” में सुनी गयी किन्नरों की समस्या, क्या बोले अधिकारी… जानें

February 13, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SDM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Garhwa : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इस सप्ताह के “कॉफी विद SDM” में आमंत्रित समूह के रूप में क्षेत्र के किन्नर (थर्ड जेंडर) समुदाय के लोगों ने भाग लिया। दिन के 11 बजे से 12 बजे के बीच आयोजित हुये इस कार्यक्रम में SDM संजय कुमार ने गढ़वा में रहने वाले थर्ड जेंडर/किन्नर समुदाय के लोगों के साथ कॉफी के दौरान बातचीत की। इस दौरान आमंत्रित सदस्यों ने अपनी निजी समस्याओं के अलावा किन्नर समूह के कल्याण से जुड़े कुछ सामूहिक विषयों को रखा। SDM संजय कुमार ने उपस्थित सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और शिकायतों का यथासंभव निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का होगा प्रयास

संजय कुमार ने सभी किन्नर सदस्यों की विवरणी एकत्रित करते हुए सभी से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए पंजीकरण करवाने के लिये आगे आएं, जिले के संबंधित विभाग के पदाधिकारी उनकी हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास कर रहे किन्नर सबसे पहले मतदाता सूची में अपना पंजीकरण जरूर करवायें।

आवास, आईकार्ड, स्वास्थ्य की समस्याएं को रखा

किन्नर समुदाय के लोगों ने अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग समस्याओं और मांगों को रखा। गढ़वा की राधा किन्नर ने कहा कि उन्होंने कल्याणपुर के पास जमीन तो खरीद ली है किंतु उनके पास घर बनाने के लिए पैसे नहीं है इसलिए यदि आवास योजना से उनको लाभ मिल जाए तो बहुत अच्छा होगा। वही पिंकी किन्नर ने कहा कि उन लोगों के लिए पहचान पत्र उपलब्ध करवाया जाये। मुस्कान और लिपि किन्नर ने कहा कि उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पहल करते हुए सभी का आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाए। एसडीओ ने कहा कि उन सभी की मांगों को संबंधित पदाधिकारियों के पास अग्रसारित किया जा रहा है।

कैंप लगा कर दिया जाएगा लाभ

संजय कुमार ने उपस्थित किन्नर सदस्यों की समस्याओं को सुनकर कहा कि जल्द ही उनकी ज्यादातर मांगों के संदर्भ में कैंप लगाकर उन्हें संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।

थर्ड जेंडर समुदाय के लिए चल रही योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय एवं राज्य सरकार के विभागों द्वारा थर्ड जेंडर समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे स्माइल स्कीम आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

उच्च शिक्षा तथा स्वरोजगार की जताई इच्छा

कार्यक्रम में पहुंची सानिया किन्नर ने कहा कि वे 12वीं कक्षा पास हैं किंतु उनकी आगे पढ़ाई करने की बहुत इच्छा है। इसी तरह जूली किन्नर ने कहा कि वे ब्यूटीशियन का कोर्स कर स्वरोजगार करना चाहती हैं, इस पर संजय कुमार ने कहा कि उन दोनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जागरूकता कार्यक्रमों के एंबेसडर बनने की अपील

एसडीओ ने उपस्थित किन्नरों से अपील की कि वे विभिन्न सरकारी जागरूकता परक कार्यक्रमों जैसे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन आदि के ब्रांड एंबेसडर बन कर समाज में अपना रचनात्मक योगदान दें।

बयां किया दर्द

कुछ किन्नरों ने SDM के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वे मजबूरी वश बधाई में मांग कर जीवन यापन कर रहे हैं, यदि मौका मिला तो वे भी मुख्यधारा में आकर स्वरोजगार या नौकरी करना चाहते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि पहली बार उन्हें किसी सरकारी पदाधिकारी द्वारा इतने सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया। राधा किन्नर ने कहा कि असली किन्नर लोग किसी से जोर जबरदस्ती पैसे नहीं मांगते किंतु कुछ नकली लोग किन्नर का रूप रखकर जोर जबरदस्ती पैसे मांगते हैं जिनके चलते उनकी भी छवि खराब होती है। इस पर एसडीओ ने सुझाव दिया कि ऐसे अराजक तत्वों की शिकायत वे 112 नंबर पर कर सकते हैं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान राधा, सिमरन, पिंकी, सानिया, गंगा, जूली, मुस्कान, लिपि, श्रद्धा, पीहू आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंहा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य क्षेत्र में मांडर रेफरल अस्पताल नजीर साबित होगा : मंत्री शिल्पी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIND v/s ENG : शानदार जीत के साथ सीरीज पर भारत का कब्जा
Next Article नया आयकर विधेयक आज किया जा सकता है संसद में पेश

Related Posts

झारखंड

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026
Headlines

रेलवे का मेगा ब्लॉक : कई ट्रेनें रद्द, पूर्वा एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

October 25, 2026
Headlines

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.