Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 04:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत सरकार ने शुरू की ई-पासपोर्ट सेवा, जानें क्या हैं खासियतें
Headlines

भारत सरकार ने शुरू की ई-पासपोर्ट सेवा, जानें क्या हैं खासियतें

August 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

New Delhi :  भारत सरकार ने देश में ई-पासपोर्ट सुविधा की शुरुआत कर दी है। अब यात्री पारंपरिक पासपोर्ट के साथ-साथ एडवांस तकनीक वाले पासपोर्ट का विकल्प चुन सकेंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा और अधिक सुरक्षित और आसान हो जाएगी।

सरकार ने पहले इसका पायलट प्रोजेक्ट 1 अप्रैल 2024 को शुरू किया था। सफलता मिलने के बाद अब इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। फिलहाल यह सेवा केवल कुछ चुनिंदा पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे देशभर में शुरू किया जाएगा।

Advertisement

ई-पासपोर्ट क्या है?

ई-पासपोर्ट पारंपरिक पासपोर्ट का नया रूप है। इसमें एक चिप और एंटीना लगा होता है, जिसमें यात्री की जानकारी और बायोमेट्रिक डाटा (फिंगरप्रिंट, चेहरा और आईरिस स्कैन) सुरक्षित रहता है।
इसे पहचानना आसान है, क्योंकि पासपोर्ट के कवर पर शीर्षक के नीचे एक छोटा सुनहरा चिन्ह बना होता है।

ई-पासपोर्ट की खासियतें

  • पासपोर्ट के कवर में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी।

  • यात्री की बायोमेट्रिक जानकारी इसमें सुरक्षित रहेगी।

  • नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट नंबर जैसी जानकारी दर्ज होगी।

  • नकली पासपोर्ट बनाने की संभावना बेहद कम होगी।

  • यह अंतरराष्ट्रीय मानकों (ICAO) के अनुसार तैयार है।

  • यात्रा की प्रक्रिया और तेज़ व सुरक्षित होगी।

आवेदन कैसे करें?

  1. पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर लॉगिन करें।

  2. ई-पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

  3. नजदीकी PSK या POPSK केंद्र चुनें।

  4. ऑनलाइन शुल्क जमा करें और अपॉइंटमेंट लें।

  5. तय तारीख पर केंद्र जाकर बायोमेट्रिक और दस्तावेज़ सत्यापन कराएं।

 सरकार का कहना है कि ई-पासपोर्ट आने से नागरिकों को अधिक सुरक्षा मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा की प्रक्रिया आधुनिक बनेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार SIR पर पहली बार आया पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का बयान… जानें क्या
Next Article ट्रंप ने कसा शिकंजा, अमेरिका में 6000 स्टूडेंट्स का वीजा रद्द

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
अन्य खबरें

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.