Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 06:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ममता बनर्जी के भतीजे के चश्मे की कीमत बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड
Headlines

ममता बनर्जी के भतीजे के चश्मे की कीमत बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

December 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के चश्मे की कीमत को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर को बिना कारण बताए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि काम में लापरवाही बरतने की वजह से उन्हें निलंबित किया गया है लेकिन वास्तविक वजह के तौर पर उनका वह फेसबुक पोस्ट माना जा रहा है जिसमें उन्होंने अभिषेक बनर्जी के चश्मे की कीमत को लेकर सवाल खड़ा किया था। उस इंस्पेक्टर का नाम आशीष बटबयाल है। उत्तर 24 परगना के बारासात डीआईबी में पुलिस इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात थे। सोमवार को सूत्रों ने बताया है कि उन्हें अचानक निलंबित किया गया है। दरअसल उन्होंने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि आपके चश्मे की कीमत कितनी है थोड़ा लोगों को बताइए। कहां-कहां आपका इलाज होता है यह भी बताइएगा। पोस्ट में अभिषेक बनर्जी की तस्वीर भी लगी है। इस पुलिसवाले के फेसबुक बायो में लिखा है कि मैं एक इमानदार, भद्र और निर्दोष व्यक्ति हूं। जो सच बोलते हैं उन्हें पसंद करता हूं। प्रतिक्रिया के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर एक आला अधिकारी ने बताया कि आशीष डीआईबी में इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। उनके काम में कई लापरवाही सामने आई है, इसीलिए उन्हें निलंबित किया गया है। हालांकि किस तरह की लापरवाही सामने आई है, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मातम में बदल गईं खुशियां
Next Article सरकारी स्कूल के इन छात्रों को जल्द मिलेगी साइकिल

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.