Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 09:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IPS Transfer : SP से लेकर ADG रैंक तक बदले गये 71 अधिकारी
Headlines

IPS Transfer : SP से लेकर ADG रैंक तक बदले गये 71 अधिकारी

January 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IPS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों के बाद अब बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 71 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल में पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों और विशेष इकाइयों तक बदलाव किए गए हैं।

 

पुलिस मुख्यालय में नई तैनातियां

अधिसूचना के मुताबिक सुनील कुमार को पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार को पुलिस मुख्यालय का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रीता वर्मा और कुंदन कृष्णन को नई जिम्मेदारी

प्रीता वर्मा को पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के पद से हटाकर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड का महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। एडीजी पद पर तैनात कुंदन कृष्णन को अब पुलिस महानिदेशक अभियान और डीजी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है।

आर मलार विजी और अमित कुमार जैन का तबादला

आर मलार विजी, जो बिहार पुलिस अकादमी में एडीजी सह निदेशक थे, अब एडीजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। डॉ. अमित कुमार जैन को एडीजी कमजोर वर्ग के पद से हटाकर एडीजी मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बनाया गया है।

आईजी और डीआईजी स्तर पर भी बदलाव

मनोज कुमार, जो पहले आईजी कोसी क्षेत्र थे, अब आईजी पुलिस मुख्यालय पटना बनाए गए हैं। संजय कुमार को डीआईजी साइबर क्राइम से आईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है। विवेकानंद को आईजी पूर्णिया क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलों में एसपी और एसएसपी बदले

कई जिलों में एसपी और एसएसपी स्तर पर भी बदलाव हुआ है। कांतेश कुमार मिश्रा को एसएसपी मुजफ्फरपुर बनाया गया है।
प्रमोद कुमार यादव एसएसपी भागलपुर बने हैं। विनीत कुमार को एसएसपी सारण की जिम्मेदारी दी गई है। नवजोत सिमी को एसपी अरवल और विक्रम सिहाग को एसपी वैशाली बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

मनोज कुमार तिवारी को डीआईजी मिथिला प्रक्षेत्र बनाया गया है। सुशांत कुमार सरोज को डीआईजी यातायात पटना की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद कुमार को डीआईजी विधि व्यवस्था पटना बनाया गया है। कुमार आशीष को डीआईजी कोसी क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें : कोर्ट परिसर से फरार हत्यारे धराये, 24 घंटे के भीतर SIT ने दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहर गांव, हर आवाज होगी बजट का हिस्सा, सीएम ने लॉन्च किया खास पोर्टल
Next Article लंबित फाइलों के पीछे इंतजार करता इंसाफ, SP निधि ने दिए सख्त निर्देश

Related Posts

Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Headlines

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.