Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोर्ट परिसर से फरार हत्यारे धराये, 24 घंटे के भीतर SIT ने दबोचा
Headlines

कोर्ट परिसर से फरार हत्यारे धराये, 24 घंटे के भीतर SIT ने दबोचा

January 8, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ कोर्ट परिसर से बुधवार को हत्या के दो दोषी फरार हो गए थे। घटना उस समय हुई जब एडीजे वन की अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था। दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद दोनों आरोपियों ने शौच जाने का बहाना बनाया और कोर्ट परिसर से भाग निकले। फरार आरोपियों की पहचान शिवधन महली और नरेन महली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को दोबारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। कोर्ट से फरार होने के बाद दोनों के खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 7/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की।

एसपी ने गठित की एसआईटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पाकुड़ की एसपी निधि द्विवेदी ने एक विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी का नेतृत्व पुलिस कोर्ट कार्यालय के प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा को सौंपा गया। विशेष जांच दल में वर्तमान नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, तत्कालीन नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी सुप्रभात, सुखदेव शाह, सहायक अवर निरीक्षक भीम रजक और धनंजय मंडल को शामिल किया गया।

तकनीकी जांच से मिली सफलता

एसआईटी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश की। इसके बाद महेशपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों फरार दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट हाजत प्रभारी निलंबित

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कोर्ट के हाजत प्रभारी हरेंद्र नाथ मंडल को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जमीन विवाद से जुड़ा था हत्या का मामला

जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में कुल चार लोगों को दोषी ठहराया गया था। 7 जनवरी को फैसला आने के बाद दो आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गए थे, जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : प्रोजेक्ट डिवाइस लौटा गया लोगों की मुस्कान, एसपी क्या बोलीं… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, पटना जू में हाईटेक सुविधाओं की होगी शुरुआत
Next Article राशिफल @ 09 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.