Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 11:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारीः खेल मंत्री सिंधिया
Headlines

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारीः खेल मंत्री सिंधिया

January 17, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थी युवा और आम नागरिक को खेलो इंडिया से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस कड़ी में खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिला पंचायतों के सीईओ से चर्चा की।

खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की मेजबानी में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इन आयोजन से गाँव-गाँव को जोड़ने और खेलों का वातावरण निरंतर बना रहे, इसके प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए मशहूर गायक शान की आवाज में एंथम बनाया गया है, जिसको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 जनवरी को लॉन्च किया था। इस एंथम को प्राथमिकता से पूरे प्रदेश में चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस एंथम से लोगों में जोश भरेगा और उन्हें इसके हुक स्टेप पर डांस करने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी उत्सव हो, उसे खेलो इंडिया एंथम से शुरू करें। हर वर्ग के लोग खेलो इंडिया से जुड़ें और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ें। आनंद उत्सव कार्यक्रम को भी खेलो इंडिया से जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना युवाओं को आगे बढ़ाने का है और खेल एक बेहतरीन माध्यम है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स सिर्फ खेल विभाग का कार्यक्रम नहीं है, पूरे प्रदेश का कार्यक्रम है। सभी जिला पंचायत भवनों में खेलो इंडिया के एंथम को चलाएं। उन्होंने कहा कि इंटर पंचायत प्रतियोगिताओं में क्रिकेट को ही प्राथमिकता दी जाती थी, इस बार पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करें।

सिसोदिया ने कहा कि सभी जिला पंचायत सीईओ खेल मैदान को चिन्हित करें, जमीन है कि नहीं इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टॉर्च रिले सीईओ जिला पंचायत और डीएसओ मिलकर करें और शहरों तक सीमित न रह कर गाँव का भी भ्रमण करें। पंचायत मंत्री ने कहा कि रिले के दौरान डीजे का इस्तेमाल कर खेलो इंडिया एंथम बजाएं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति गौंड मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री चौहान ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर दी बधाई
Next Article नाबालिग बेटे ने पिता की लायसेंसी बंदूक से मां की गोली मारकर की हत्या

Related Posts

Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.