Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक पाउडर के बदौलत रांची में लूट लिये तीन लाख… जानें कैसे
Headlines

एक पाउडर के बदौलत रांची में लूट लिये तीन लाख… जानें कैसे

May 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाउडर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में दिनदहाड़े एक व्यवसायी को लूट लिया गया। व्यवसायी मनोरंजन मनीष से करीब तीन लाख रुपये लूटे गये हैं। इस कारोबारी को लूटने के लिए अपराधियों ने न छुरा का इस्तेमाल किया और न ही बंदूक का। अपराधियों ने इस्तेमाल किया खुजली वाले पाउडर का। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास की है।

पीड़ित कारोबारी मनोरंजन मनीष ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि आज यानी शनिवार को वे अपने एक दोस्त के साथ कचहरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गये थे। एक शख्स को पेमेंट करने के वास्ते मनीष ने बैंक से तीन लाख रुपये निकाले और अपने बैग में डालकर बैंक से निकल गये। बैंक से निकलते ही उनके पूरे शरीर में खुजली होने लगी। बेतहाशा खुजली के चलते मनीष रास्ते में एक दवा दुकान में रुके और वहां से दवाई ली। इसके बाद मनीष अपने दोस्त के साथ निकल गये। इसी बीच वे लोग अरगोड़ा में रुके, तभी अचनाक एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गये। भुक्तभोगी मनोरंजन मनीष का कहना है कि बदमाशों ने बैंक में ही उसके शरीर पर खुजली वाला पाउडर जाल दिया होगा।

auto

इधर, अरगोड़ा थानेदार आलोक सिंह के अनुसार उचक्के बैंक से ही मनोरंजन मनीष का पीछा कर रहे थे। उन्हें पता था कि खुजली के चलते मनीष रास्ते में कहीं न कहीं जरूर रुकेंगे। उसी वक्त उन्हें लूट लेने की प्लानिंग थी। उचक्कों के मंसूबे पर तब पानी फिरता नजर आया जब मनीष एक दवा दुकान पर रुक गये। लेकिन बदमाशों के सितारे आज बुलंदी पर थे। मनीष दवाई लेने के बाद थोड़ी दूर चले और अरगोड़ा में फिर रुके। तभी लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। हालांकि, पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। उचक्कों का चेहरा भी फुटेज में नजर आ रहा है। उन्हें दबोचने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : डायन-बिसाही की घटना रोकना ही डालसा का लक्ष्य : कविता कुमारी खाती

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के निर्वाचन संबंधित स्टेकहोल्डर जायेंगे दिल्ली, कब और क्यों… जानें
Next Article रांची के 22 इलाकों में निषेधाज्ञा, कहां-कहां… जानें

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.