Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हनुमत जयंती विशेष: हनुमान से सीखें सफलता के ये 5 गुर
Headlines

हनुमत जयंती विशेष: हनुमान से सीखें सफलता के ये 5 गुर

April 8, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बिना हनुमत चरित के रामायण की कल्पना नहीं की जा सकती। रामभक्त हनुमान जो एक ही साथ हमें सफल जिंदगी के कई गुर सिखाते हैं. उनके दिए गए ये सबक आपको न तो कभी हारने देंगा और न ही कभी सही रास्ते से भटकने देंगा.

जानें ऐसा क्या है जो हनुमान से हमें क्‍या सीखने को मिलता है…

  1. सपने बड़े देखो:

हनुमान ने जब सूर्य को आम समझ खाने की ठानी तो सभी हैरान रह गए थे. क्‍योंकि ऐसा होना संभव नहीं था. मगर इस काम को भी उन्‍होंने संभव कर दिखाया. बेशक यह एक ऐसी घटना है जिसके लिए खास शक्ति‍यां होनी चाहिए. लेकिन सबसे बड़ी सीख यह है कि जब यह हनुमान ने सोचा तब उन्‍हें भी अपनी शक्ति का पता नहीं था. बचपन में ही उनके पास एक बड़ा सपना था और उसे पूरा करने की इच्‍छा थी, जिसे उन्‍होंने कर दिखाया.

सफल होने के लिए ऐसे ही विजन की जरूरत है हमें. सपने बड़े देखो और उनको पूरा करने के लिए अपना सौ फीसदी दो.

  1. अपनी क्षमता को पहचानो:

रामयण में एक प्रसंग है जब हनुमान समुद्र पार करने में स्वयं को असमर्थ पा रहे थे, तब जामवंत ने हनुमान से यही कहा, ‘का चुप साधि रहा बलवाना’. यानी अरे, हनुमान, तुम तो बहुत बलवान हो, तुमने चुप्पी क्यों साध रखी है. यही वो क्षण था जब अपने अंदर की शक्त‍ि को पहचान कर हनुमान ने समुद्र भी पार कर लिया था.

ठीक ऐसा हमारे साथ भी होता है, हम अक्‍सर खुद को कम आंकते हैं. अपने हुनर की दूसरों से तुलना भी कर बैठते हैं. लेकिन हमारे अंदर भी वही क्षमता है जो दूसरे के पास है. इसलिए हमेशा खुद पर विश्‍वास रखें.

3. अच्‍छे काम करो तो अच्‍छा ही होगा:

हम जैसा करते हैं वैसा ही हमारे पास वापस आता है. इसका उदाहरण हमें इंद्र की ओर से चोट पहुंचाए जाने के दौरान मिलता है. हनुमान को गहरी चोट आती है जो ठीक भी हो जाती है. यही नहीं सभी देवी-देवता उन्‍हें आशीर्वाद देने आते हैं. सभी से उन्‍हें वरदान में शक्तियां और आशीर्वाद मिलते हैं.

यह घटना बताती है कि जीवन में अच्‍छे कर्म करो तो आपके साथ अच्‍छा ही होता है.

  1. बिना किसी स्‍वार्थ के काम करना :

राम से मिलकर हनुमान ने उन्‍हें अपना गुरु मान लिया था. राम को लंका पहुंचाने से लेकर अयोध्‍या आने तक हनुमार निस्‍वार्थ भाव से हर काम में डटे रहे. यह सब उनकी भक्ति ही तो थी, जिसके लिए उन्‍होंने सब किया. जीवन में इस चीज का होना बहुत जरूरी है क्‍योंकि हम अक्‍सर काम को शुरू करने से पहले उसके साथ जुड़ा अपना फायदा भी देखने लग जाते हैं.

याद रखें, काम करो लेकिन स्‍वार्थ भाव से नहीं, पूरी निष्ठा से.

  1. परिस्थिति के साथ खुद को बदलना :

रामायण में कई ऐसी घटनाएं है, जहां हनुमान ने इस बात को समझाया है कि हर बार परिस्थिति के सामने अड़े रहना समाधान नहीं होता है. जब चीजें बदलना हमारे हाथ में नहीं हो तो हालात को समझते हुए खुद को बदलना समस्‍या का सबसे बड़ा समाधान होता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन की पहल पर तमिलनाडु में फसी झारखंड की 200 बच्चियां अब सुरक्षित,  उनके रहने और खाने की हुई व्यवस्था
Next Article कोरोना-लॉकडाउन पर पीएम मोदी आज विभिन्न पार्टियों के नेताओं से करेंगे बात

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.