Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड आंदोलनकारी ने की घर वापसी, AJSU से जुड़ गये कई लोग
Headlines

झारखंड आंदोलनकारी ने की घर वापसी, AJSU से जुड़ गये कई लोग

February 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
AJSU
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत झारखंड आंदोलनकारी कुमुद वर्मा ने अपनी राजनीतिक घर वापसी कर ली है। उन्होंने आज AJSU पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ चडरी सरना समिति के महासचिव एवं समाजसेवी सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो ने भी AJSU पार्टी का दामन थामा। इसके अलावा कांटा टोली के सामाजिक कार्यकर्ता मो. तौफीक ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने AJSU पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी के जनाधार को और अधिक मजबूती मिली।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, “युवाओं का राजनीति में सक्रिय भागीदारी लेना और झारखंड के बेहतर भविष्य के निर्माण में उनका योगदान सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है। युवा न केवल परिस्थितियों को बदल सकते हैं बल्कि सही दिशा में प्रयास कर झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तस्वीर भी बदल सकते हैं।”

auto

सुदेश कुमार महतो ने आगे कहा कि आजसू पार्टी झारखंड के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध है, और ऐसे विचारशील, कर्मठ एवं संघर्षशील लोगों का पार्टी से जुड़ना झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

आजसू पार्टी में बढ़ती लोकप्रियता

आजसू पार्टी की विचारधारा और जनसंपर्क अभियानों के चलते प्रदेशभर से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी न केवल झारखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि युवाओं के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान कर रही है।

ये रहे मौजूद

मौके पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, लातेहार के पूर्व उपायुक्त राजीव कुमार, दीपक महतो, संजय मेहता, हरीश, ओम राज वर्मा, राजू नायक आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : अंडर-19 विमेंस T20 : शानदार जीत के साथ दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

इसे भी पढ़ें : भाड़ा को लेकर किचकिच, फिर स्कॉर्पियो में जो हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : मुखबिरी के इल्जाम में किया किडनैप, फिर कर डाला बड़ा कांड

इसे भी पढ़ें : NIA ने गैंगस्टर अमन साहू के भाई के खिलाफ उठाया यह बड़ा कदम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘नादानियां’ का पोस्टर रिलीज, खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान लीड रोल में
Next Article 12 महीने केला रखेगा आपकी सेहत का ख्याल, डि’प्रेशन भी होगा दूर!

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.