अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बुलाए गए झारखंड बंद का असर राजधानी रांची में दिख रहा है। बंद समर्थक बुधवार को सड़कों पर उतर कर कई जगह पर सड़क जाम कर दिया। रांची में बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रांची के टाटीसिलवे, कांके, रातू, ओरमांझी, मांडर और दूसरे ग्रामीण थानों में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दी गई है। पुलिस की टीम बंद समर्थकों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाने में लगी हुई है। बंद को सफल बनाने के लिए राजधानी रांची के कई इलाकों में बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है। आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा की ओर से बुधवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है।
वहीं, दूसरी तरफ बंद के दौरान किसी भी तरह की उपद्रव या फिर हिंसा ना हो, इसके लिए रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। DIG सह SSP रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरी राजधानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बंद समर्थकों से अपील भी की है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : IPL का नया ‘सिकंदर’ बना RCB, पहली बार जीता खिताब
इसे भी पढ़ें : आदिवासी संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस, कल झारखंड बंद का ऐलान
इसे भी पढ़ें : स्टॉक मार्केट के नाम पर लोगों से टान लेते थे मोटा माल, SP बता गये… कैसे
इसे भी पढ़ें : प्रदेश राजद के प्रवक्ता को लगा 74 हजार का चूना, SSP तक पहुंचा मामला
इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो को चाहिये Z श्रेणी की सुरक्षा, गवर्नर से पार्टी सचिव ने किया आग्रह



