Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धुंध की चादर में लिपटा झारखंड, 14 जिलों में येलो अलर्ट
Headlines

धुंध की चादर में लिपटा झारखंड, 14 जिलों में येलो अलर्ट

December 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के असर से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। राजधानी रांची में सुबह 9 बजे के बाद ही धूप निकल रही है, लेकिन दिन भर धुंध की चादर बिछी रहने से धूप का असर न के बराबर है। सुबह 8 बजे वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट 

रांची मौसम केंद्र ने राज्य के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज यानी रविवार और अगले तीन दिनों तक घना कोहरा और धुंध का प्रकोप रहेगा। प्रभावित जिले हैं – रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा। यह स्थिति 24 दिसंबर तक बनी रह सकती है। इस दौरान शीतलहर चलने की भी आशंका है।

Advertisement Advertisement

शहरों का तापमान और AQI 

रांची में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 रहा। धनबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहा, जबकि यहां AQI 220 तक पहुंच गया। बोकारो में तापमान 23/12 डिग्री दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता सूचकांक 190 रहा। जमशेदपुर में तापमान 25 से 14 डिग्री के बीच रहा और AQI 194 रिकॉर्ड किया गया। वहीं पलामू में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहा, जहां AQI 195 रिकॉर्ड किया गया।

सड़क यात्रियों के लिए चेतावनी 

रांची, गुमला, खूंटी सहित कई जिलों में सुबह 7 बजे के बाद भी इतना घना कोहरा है कि सामने का व्यक्ति भी दिखाई नहीं देता। दोपहर में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

विशेष सावधानी बरतें 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि शीतलहर और ठंडी हवाओं से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। सिर को अच्छी तरह ढककर रखें और इस मौसम को हल्के में न लें। खासकर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा सतर्क रहें। गर्म कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय पूरी तैयारी करें।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के विजन और अदाणी के निर्माण से बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 21 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड में खू’न के बदले खू’न बैन… जानें

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.