Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 01:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक संवेदनशील नेतृत्व… जब सीएम हेमंत ने महसूस की युवाओं के दिल की धड़कन
Headlines

एक संवेदनशील नेतृत्व… जब सीएम हेमंत ने महसूस की युवाओं के दिल की धड़कन

August 18, 2026No Comments8 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pawan Thakur

झारखंड की राजनीति में फैसले तो कई हुए हैं, लेकिन सोमवार की रात जो कुछ हुआ, वह सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं बल्कि एक संवेदनशील अभिभावक द्वारा अपने बच्चों के आंसू पोंछने की मार्मिक दास्तान है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र किसी भी राज्य की सबसे मौन लेकिन सबसे ताकतवर धड़कन होते हैं। जब उनकी उम्मीदों पर चोट पहुंचती है, तो पूरा समाज आहत होता है। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में गुजरे चौबीस रोज से अपने हक की गुहार लगा रहे युवाओं के संघर्ष को सीएम हेमंत सोरेन ने केवल एक आंदोलन के रूप में नहीं देखा। उन्होंने इसे उन लाखों घरों के सपनों के रूप में देखा जो एक अदद सरकारी नौकरी के सहारे अपनी जिंदगी संवारने की आस लगाए बैठे हैं। सोमवार की देर रात मुख्यमंत्री आवास से निकले फैसलों ने यह साबित कर दिया कि सत्ता जब संवेदनशील हाथों में होती है, तो बड़े से बड़े विवाद का हल युवाओं के पक्ष में ही निकलता है।

Advertisement

TDPL द्वारा आयोजित की गई परीक्षाएं, TDPL द्वारा प्रकाशित रिजल्ट, TDPL द्वारा जो भी अभ्यर्थी चुने गए हैं या TDPL द्वारा जो भी गतिविधियां यहां की गई है, उन सभी को रद्द किया जाता है : सीएम हेमंत सोरेन#JPSC #JSSC #HemantSoren #TDPL #JharkhandNews #StudentProtest #LatestNews pic.twitter.com/2yY0qYWOju

— News Samvad (@newssamvaad) August 17, 2026

24 दिनों का संघर्ष, कड़कड़ाती रातें और स्टेडियम की पथरीली जमीन

इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि को समझना जरूरी है। झारखंड के दूर-दराज के गांवों, कस्बों और सामान्य किसान परिवारों से ताल्लुक रखने वाले युवा वर्षों तक रांची के छोटे-छोटे कमरों में रहकर रात-दिन पढ़ाई करते हैं। जब JPSC और JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और TDPL जैसी बाहरी एजेंसियों की मनमानी की खबरें सामने आईं, तो इन छात्रों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपने भविष्य को अंधकार में जाते देख हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आ/s। चौबीस दिनों तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम इन छात्रों का ठिकाना बन गया। भूख, ठंड, परिवार की चिंता और अनिश्चित भविष्य के बीच छात्र लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। छात्रों की मांग थी कि विवादित एजेंसी TDPL को हटाया जाए और हुई सभी परीक्षाओं को रद्द कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

सोमवार की ऐतिहासिक बैठक… चार घंटे का गहरा मंथन और कड़ा संकल्प

छात्रों का यह दर्द सीएम हेमंत सोरेन के दिल को छू रहा था। वे लगातार अधिकारियों और मंत्रियों के संपर्क में थे। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री आवास में एक बेहद अहम और हाई लेवल बैठक बुलाई गई। करीब चार घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में सीएम ने अपने तमाम वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हर एक पहलू पर बारीकी से चर्चा की। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री का एक ही स्पष्ट रुख था कि सरकार का कोई भी फैसला छात्रों के हित से ऊपर नहीं हो सकता। चार घंटे के गहरे विचार-विमर्श के बाद जब मुसीएम हेमंत सोरेन मीडिया के सामने आए, तो उनके चेहरे पर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का एक दृढ़ संकल्प साफ झलक रहा था।

TDPL पर निर्णायक प्रहार… न गड़बड़ी सहेगी सरकार, न फर्जीवाड़ा टिकेगा

सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सबसे पहला और बड़ा प्रहार उस एजेंसी पर किया जिसे लेकर छात्रों में सबसे ज्यादा आक्रोश था। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि TDPL के माध्यम से कराई गई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह से रद्द किया जाएगा। इतना ही नहीं, जो परीक्षाएं हो चुकी थीं और जिनके परिणाम जारी किए जा चुके थे, उन नतीजों को भी निरस्त करने का ऐलान किया गया। सबसे कड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने यह भी साफ कर दिया कि TDPL के जरिए जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, उनका चयन भी तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाएगा। इस एक फैसले ने साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री मेहनती और ईमानदार छात्रों के साथ खड़े हैं और किसी भी गलत तरीके से घुसे व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जड़ से सुधार की दूरदर्शी पहल, अमिताभ कौशल कमेटी और न्यायिक निगरानी

सीएम हेमंत सोरेन केवल तात्कालिक राहत देकर मामले को टालने के पक्षधर नहीं थे। वे इस बीमारी का स्थायी इलाज चाहते थे ताकि भविष्य में किसी भी युवा के साथ ऐसा धोखा न हो। इसी सोच के तहत उन्होंने प्रशासनिक सुधार का एक मजबूत खाका खींचा। JPSC और JSSC की समूची परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, आधुनिक और पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए वरिष्ठ IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया। यह कमेटी परीक्षा के आयोजन, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और चयन प्रक्रिया के हर चरण में सुधार के उपाय सुझाएगी। इसके अलावा, जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उसकी जांच एक रिटायर्ड जज की देखरेख में कराने का फैसला लिया गया, जिससे जांच की विश्वसनीयता पर रत्ती भर भी संदेह न रहे।

साल 2014 से अब तक का पूरा हिसाब, CID करेगी दूध का दूध और पानी का पानी

छात्रों के मन में पिछले कई वर्षों की नियुक्तियों को लेकर भी संशय था। सीएम हेमंत सोरेन ने एक संवेदनशील नेता की तरह छात्रों के इस अविश्वास को भी खत्म करने का बीड़ा उठाया। सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए साल 2014 से लेकर अब तक हुई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्तियों की गहन जांच राज्य की CID से कराने के आदेश दिए। इस फैसले से यह साफ संदेश गया कि सरकार किसी भी कालखंड की गड़बड़ी पर पर्दा नहीं डालना चाहती, बल्कि पूरे सिस्टम को साफ करना चाहती है।

CBI बनाम CID पर क्या बोल रही सरकार

जब आंदोलन के दौरान कुछ हलकों से CBI जांच की बात उठी, तो सीएम हेमंतच सोरेन और सरकार ने बेहद व्यावहारिक दृष्टिकोण सामने रखा। हेमंत सरकार का साफ कहना है कि झारखंड के गठन के बाद पिछले बीस वर्षों का अनुभव बताता है कि CBI को सौंपे गए अधिकांश मामले दशकों तक फाइलों में ही दबे रह जाते हैं और उनका नतीजा शून्य रहता है। इसके उलट, झारखंड की CID आज पूरी दक्षता के साथ काम कर रही है और कम से कम समय में शत-प्रतिशत परिणाम दे रही है। सीएम चाहते हैं कि छात्रों को जल्द से जल्द न्याय मिले और दोषियों को फौरन सजा हो, इसलिए राज्य की अपनी सशक्त जांच एजेंसी को यह जिम्मा सौंपा गया ताकि जांच में वर्षों का वक्त बर्बाद न हो।

‘हेमंत ही हिम्मत है’… स्टेडियम में उमड़ा आंसुओं और मुस्कान का संगम

सीएम हेमंत सोरेन के इन फैसलों की खबर जैसे ही जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची, वहां का माहौल पूरी तरह बदल गया। चौबीस दिनों से चेहरों पर जमी मायूसी आंसुओं के साथ बह गई और छात्रों के चेहरे मुस्कान से खिल उठे। युवाओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर मिठाइयां बांटीं और मुख्यमंत्री का आभार जताया। कई छात्र भावुक होकर कह रहे थे कि हेमंत सोरेन सिर्फ एक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठे हैं, बल्कि वे झारखंड के युवाओं के बड़े भाई की तरह उनके सुख-दुख में खड़े हैं। छात्रों के बीच से आवाजें आईं कि मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया कि वे देश के सबसे मजबूत और संवेदनशील नेताओं में से एक हैं, जो बिना किसी दबाव के छात्रों के पक्ष में खड़े हो सकते हैं। स्टेडियम में ‘सच में हेमंत ही हिम्मत है’ के नारे गूंजने लगे।

घर लौटते कदम और अधिसूचना का इंतजार… उम्मीदों का नया सवेरा

इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अधिकांश छात्र संतुष्ट होकर, मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए अपने-अपने घरों और गांवों की ओर रवाना हो गए। हालांकि, मैदान में कुछ छात्र अब भी रुके हुए हैं, जिनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री के ऐलान का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन वे सरकारी अधिसूचना जारी होने तक वहीं डटे रहेंगे। वहीं कुछ छात्र अभी भी प्रभावशाली लोगों के चेहरों को बेनकाब करने के लिए सीबीआई जांच की बात कर रहे हैं। लेकिन कुल मिलाकर यह स्पष्ट हो चुका है कि सीएम हेमंत सोरेन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने राज्य के युवाओं में सरकार और परीक्षा व्यवस्था के प्रति एक नया विश्वास पैदा कर दिया है।

युवाओं के सपनों को मिला नया हौसला

सीएम हेमंत सोरेन द्वारा उठाए गए इन साहसिक कदमों ने झारखंड के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ दिया है। यह घटनाक्रम यह बता गया कि जब सत्ता में बैठा शख्स जनता की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझने लगता है, तो फैसले कागजी नहीं होते, बल्कि वे जमीन पर जिंदगी बदलने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने यह दिखा दिया है कि युवाओं का भविष्य उनके लिए किसी भी राजनीति से कहीं बढ़कर है। अब जब सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, तो झारखंड का हर प्रतियोगी छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ किताबों की ओर लौटेगा, यह भरोसा लेकर कि उसकी मेहनत की हिफाजत करने वाला एक मजबूत और संवेदनशील नेता राज्य की कमान संभाल रहा है।

इसे भी पढ़ें : JSSC-CGL परीक्षा रद्द, CM हेमंत बोले- 2014 से अब तक की नियुक्तियों की होगी जांच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबारिश-सूखे से फसल खराब हुई तो किसानों को मिलेगा सहारा… जानें कैसे
Next Article सिवान AK-47 कांड : तेजस्वी के 15 सवालों पर भाजपा का पलटवार, कहा- 20 दिन बाद खुली नींद

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.