Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 03:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…
Headlines

छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…

August 11, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को हुई कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में साहू ने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस ने कंटीले तार, आंसू गैस, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी, गोली, बंदूक और आंसू गैस के दम पर बंद नहीं किया जा सकता।

आदित्य साहू ने कहा कि 10 अगस्त का दिन झारखंड के लिए काला दिवस के रूप में दर्ज हो गया है। उनके मुताबिक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान छात्राओं के कपड़े तक फाड़े गए और मीडिया कर्मियों को भी नहीं बख्शा गया। कैमरे तोड़े गए और पत्रकारों के साथ मारपीट की गई।

Advertisement

‘राहुल गांधी में नैतिकता है तो छात्रों के साथ सीएम के दरवाजे पर धरना दें’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से हेमंत सोरेन सरकार चल रही है, लेकिन छात्रों की मांगों को लेकर राहुल गांधी राज्य सरकार पर दबाव नहीं बना रहे हैं। साहू ने कहा कि राहुल गांधी दूसरे राज्यों और दिल्ली में छात्रों के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन झारखंड के छात्रों के मामले में चुप हैं।

साहू ने कहा कि राहुल गांधी मोबाइल से छात्रों से बात कर उन पर दबाव बनाने का काम करते हैं, लेकिन छात्रों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उन्होंने राज्य सरकार से कोई सवाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें झारखंड आकर छात्रों के साथ मुख्यमंत्री के दरवाजे पर धरना देना चाहिए। अगर सरकार उनकी बात नहीं सुनती है तो कांग्रेस को सरकार से समर्थन वापस लेकर छात्रों के मुद्दे पर लड़ाई लड़नी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते हैं, लेकिन झारखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर चुप रहते हैं। साहू ने कहा कि राहुल गांधी को प्रयागराज जाने से पहले झारखंड आकर यहां के छात्रों से बात करनी चाहिए थी। उनके मुताबिक राहुल गांधी का यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा और उन्हें राज्य सरकार पर छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का दबाव बनाना चाहिए।

‘छात्र आंदोलन अब सिर्फ झारखंड का नहीं, पूरे देश का’

आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई के बावजूद उनका आंदोलन कमजोर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गोली, लाठी, बंदूक, वाटर कैनन और आंसू गैस से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि संसद के अंदर और बाहर एनडीए के सांसदों ने झारखंड के छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और मार्च किया। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों को भरोसा दिलाती है कि देशभर के एनडीए सांसद उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

साहू ने कहा कि अब छात्रों का आंदोलन केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह पूरे देश का आंदोलन बन चुका है। उन्होंने छात्रों के पूरे आंदोलन के दौरान संयम बनाए रखने का भी दावा किया। साहू ने कहा कि छात्रों ने किसी नेता या राजनीतिक दल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। इसके उलट उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की।

पुलिस की तारीफ पर सीएम से पूछा सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें पुलिसकर्मियों के काम की सराहना और उन्हें सम्मानित करने की बात कही गई है। साहू ने पूछा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना, उनके कपड़े फाड़ना और दमनात्मक कार्रवाई करना आखिर किस तरह का अच्छा काम है।

उन्होंने सदन में चर्चा को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। साहू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सदन में चर्चा से बचते हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने और संसद की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में पार्टी की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को सफल बताया। उन्होंने कहा कि बंद की घोषणा देर रात किए जाने के बावजूद राज्यभर में लोगों का व्यापक समर्थन मिला। इसके लिए उन्होंने जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडिया का आभार जताया। साहू ने कहा कि छात्रों के न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक, अजय राय और प्रकाश सिंह भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में छात्रों के लिए मुखर, झारखंड में खामोश… आदित्य साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फ्लाइट, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Next Article राशिफल @ 12 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.