Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 04:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छात्रों पर बरसी लाठियां, राहुल रहे खामोश… प्रदीप वर्मा बोले- कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र शर्मनाक
Headlines

छात्रों पर बरसी लाठियां, राहुल रहे खामोश… प्रदीप वर्मा बोले- कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र शर्मनाक

August 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रदीप वर्मा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर अब सियासत भी तेज हो गई है। झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र पिछले कई दिनों से अपने हक और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय सरकार की ओर से दमन का रास्ता अपनाया जा रहा है। छात्रों पर तीन बार लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल को उन्होंने लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया।

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच की मांग

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि छात्रों की मांग बिल्कुल साफ है। वे JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। छात्रों की मांग है कि इन मामलों की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नौकरी की तैयारी में युवा कई साल लगा देते हैं। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका सामने आने पर उनका भरोसा पूरी व्यवस्था से उठने लगता है। ऐसे में सरकार को छात्रों की बात सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इसके बजाय अगर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस बल का इस्तेमाल होता है तो यह चिंता की बात है।

राहुल गांधी की चुप्पी पर भाजपा ने उठाए सवाल

भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने वाले राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों पर बरसती लाठियां दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अक्सर लोकतंत्र और संविधान की बात करते हैं, लेकिन झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार होने के बावजूद जब छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं, तब कांग्रेस नेतृत्व चुप है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को दोहरे राजनीतिक रवैये से बाहर निकलकर झारखंड के छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। अगर कांग्रेस को युवाओं और लोकतंत्र की वास्तव में चिंता है तो उसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दबाव बनाना चाहिए और भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करना चाहिए।

न्याय मिलने तक छात्रों के साथ रहेगी भाजपा

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस यदि इस मामले में चुप रहती है तो इससे युवाओं के बीच गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता यह सवाल जरूर पूछेगी कि लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की बात केवल सत्ता से बाहर रहने पर ही क्यों की जाती है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक उनकी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को भाजपा मजबूती से उठाएगी।

इसे भी पढ़ें : छात्र आंदोलन पर CM हेमंत का संदेश- शांतिपूर्ण आवाज का सम्मान, बातचीत से सुलझाएंगे मामला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछात्र आंदोलन पर CM हेमंत का संदेश- शांतिपूर्ण आवाज का सम्मान, बातचीत से सुलझाएंगे मामला
Next Article राशिफल @ 11 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.