Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गदगद हुआ झारखंड, जब आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी को राष्ट्रपति ने नवाजा
Headlines

गदगद हुआ झारखंड, जब आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी को राष्ट्रपति ने नवाजा

October 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आदिवासी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi (Jaydev Kumar) : 17 अक्टूबर 2025 का दिन पाकुड़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘आदिकर्मयोगी अभियान’ के राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी को “Outstanding Performance & Innovative Initiatives in Advancing Inclusive Tribal Development” का राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उन सैकड़ों आदिवासी परिवारों की मेहनत और विश्वास का सम्मान है जिन्होंने “विकास” को अपने जीवन में महसूस किया।

झारखंड ने जनजातीय सशक्तिकरण में साबित की श्रेष्ठता

जनजातीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में झारखंड ने देशभर में अपनी श्रेष्ठता दोबारा साबित की है। केंद्र सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय के आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए झारखंड राज्य और दो जिलों — सरायकेला-खरसावां एवं पाकुड़ — को सम्मानित किया गया।

auto
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय सम्मान पाते आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी

पाकुड़ और सरायकेला-खरसावां जिलों को मिला विशेष सम्मान

सरायकेला-खरसावां जिले को ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के कैटेगरी में सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने यह सम्मान जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को प्रदान किया। पाकुड़ जिले को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले जिले के रूप में पहला स्थान मिला। इसका सम्मान जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया।

आदिकर्मयोगी अभियान का मकसद और 2047 के लिए रणनीति

आदि कर्मयोगी अभियान 2025 का राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विकसित भारत@2047 के लिए जमीनी स्तर पर शासन को सशक्त बनाने’ पर केंद्रित था। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाना है। इस कड़ी में पीएम जनमन, आदि कर्मयोगी अभियान और धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ताओं को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

जनजातीय ग्राम विजन 2030 : नीति और कार्यान्वयन की दिशा

सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण जनजातीय ग्राम विजन 2030 की अवधारणा थी। इसका उद्देश्य 50,000 से अधिक ग्राम कार्य योजनाओं से जुड़े जनजातीय समुदायों की सहभागिता से नीतिगत जानकारी, कार्यान्वयन रूपरेखाओं और परियोजना कार्यान्वयन रणनीतियों को अंतिम रूप देना है।

इसे भी पढ़ें : रात का अंधेरे में गोलीबारी कर तहलका मचाने वाले सात धराये, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJDU में टिकट बंटवारे पर नाराजगी, नेताओं ने छोड़ी पार्टी
Next Article राशिफल @ 18 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.