Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 01:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में बारिश का दौर जारी, रांची समेत इन जिलों में आज भी बरसेंगे मेघ
Headlines

झारखंड में बारिश का दौर जारी, रांची समेत इन जिलों में आज भी बरसेंगे मेघ

August 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। डीप डिप्रेशन का असर कमजोर पड़ने के बाद भी मौसम में नमी बनी हुई है। बुधवार को रांची में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। कभी हल्की फुहारें पड़ीं तो कुछ समय बाद फिर बारिश शुरू हो गई। राजधानी में पूरे दिन करीब 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को भी रांची का मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। रामगढ़ के पतरातू में सबसे ज्यादा 190 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। रांची समेत दूसरे जिलों में भी बादल सक्रिय रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कमजोर हो गया है। इसके बावजूद बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाएं झारखंड की तरफ आ रही हैं। इस वजह से वातावरण में नमी बनी हुई है और बारिश के लिए अनुकूल स्थिति अभी खत्म नहीं हुई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, सिस्टम कमजोर होने के बाद भी गुरुवार को रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से भारी बारिश हो सकती है। इसलिए जिन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोगों को मौसम को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

सात जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

लगातार हो रही बारिश का असर मानसून के आंकड़ों पर भी दिखाई दे रहा है। रांची समेत झारखंड के सात जिलों में इस मानसून सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया है। मंगलवार तक छह जिले सामान्य वर्षा के स्तर पर पहुंच चुके थे। बुधवार को लातेहार भी इस सूची में शामिल हो गया। इन जिलों में अब तक सामान्य से करीब 4 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

हालांकि पूरे झारखंड की स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। राज्य में अब तक 633.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम है। यानी लगातार बारिश के बावजूद राज्य में बारिश की कमी बनी हुई है। आने वाले दिनों में अगर बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो यह अंतर और कम हो सकता है।

रांची में गुरुवार को भी मौसम सुहाना रहने के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि लगातार बादल और बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को कच्ची सड़कों और जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी से आने-जाने की जरूरत होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 20 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article दो मजदूरों के घर लगी भयंकर आग, फिर क्या हुआ… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.