Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 11:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा… जानें
Headlines

बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा… जानें

April 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आतंकी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : ATS यानी आंतकवाद निरोधी दस्ता ने एक बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा किया है। ATS ने एक महिला समेत चार संदेही आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार संदिग्ध प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर से जुड़े हुए हैं, सभी की गिरफ्तारी धनबाद के वासेपुर से की गई है। झारखंड ATS के मुताबिक हिज्ब उत तहरीर को विधि-विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण (UAPA) अधिनियम-1967 के तहत 10 अक्टूबर 2024 को भारत सरकार की ओर से प्रतिबंधित किया गया है। इस संगठन के प्रतिबंधित होने के बाद यह देश का पहला आपराधिक कांड है। झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हिज्ब उत तहरीर, अलकायदा अकीस (अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट), आईएसआईएस और कुछ अन्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ व्यक्ति राज्य के अन्य युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिये गुमराह कर रहे हैं। साथ ही साथ धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त हैं।

ATS के मुताबिक यह बात भी प्रकाश में आयी कि इन संगठनों से संबंधित व्यक्तियों के जरिये धनबाद जिला में अवैध आर्म्स के व्यापार के साथ-साथ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व ATS के एसपी ऋषभ झा खुद कर रहे थे।

Advertisement Advertisement

यह हुए गिरफ्तार

  • गुलफाम हसन (21), धनबाद के बैंकमोड़ थाना के अलीनगर
  • आयान जावेद (21), धनबाद के भूली थाना के अमन सोसाईटी
  • मो. शहजाद आलम (20), धनबाद के भूली थाना के अमन सोसाईटी
  • शबनम परवीन (20) धनबाद के भूली थाना के शमशेर नगर गली नंबर-03

हथियार सहित कई डिजिटल एविडेंस मिले

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस, कई इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप के साथ-साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दस्तावेज और किताबें बरामद किए गए हैं। इस संबंध में एटीएस, रांची में आपराधिक कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यरुशलम में हुआ था हिज्ब उत तहरीर का गठन

आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर का गठन 1953 में यरुशलम में हुआ था। आतंकी संगठन का मकसद विश्व में खलीफा यानी इस्लामिक स्टेट की स्थापना करना है। साल 2010 में भारत सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथी समूह हिज्ब उत तहरीर पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस संगठन का मुख्य काम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें विभिन्न आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का होता है। आतंकी संगठन आतंकी गतिविधियों के माध्यम से लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को उखाड़ कर भारत सहित दुनिया भर में इस्लामी राष्ट्र और खिलाफत स्थापित करने के लिए काम करता है।

इसे भी पढ़ें : 5 तरीके जिनसे आप कम कर सकते हैं अपनी होम लोन की EMI

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरातभर AC में सोना हो सकता है खतरनाक, सांस से लेकर आंख तक को असर
Next Article “मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं…” बात जहन में आते ही CHO बीवी को मा’र डाला

Related Posts

Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.