Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी
Headlines

जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी

June 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mumbai : जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग) को भारत में ब्रोकरेज फर्म के रूप में काम करने के लिए, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग, भारतीय निवेशकों के लिए सस्ती, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित एग्जीक्यूशन कैपेबिलिटी खड़ी करना चाहती है। जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग। हाल ही में जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को म्यूचुअल फंड मार्किट में उतरने और निवेश सलाहकार के तौर पर काम शुरू करने की नियामकीय मंजूरियों मिली थी। अब ब्रोकिंग लाइसेंस की प्राप्ति से जियो ब्लैकरॉक संयुक्त उद्यम भारत के लोगों को व्यापक निवेश सॉल्युशनंस दे सकेगा।

जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्क पिलग्रेम ने कहा: “जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को सेबी की मंजूरी मिलने से हम बेहद खुश है। अब हम भारत को ‘बचतकर्ताओं के देश’ से ‘निवेशकों के देश’ में बदलने में मदद कर पाएंगे। जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के साथ, हम खुदरा निवेशकों को व्यक्तिगत सलाह दे सकेंगे। ब्रोकरेज बिजनेस के साथ, हम निवेशकों के लिए एक एग्जीक्यूशन प्लेटफॉर्म भी लाएंगे।”

auto

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा: “ये हमारे लिए रोमांचक समय है। एक तरफ जियोब्लैकरॉक की एसेट मैनेजमेंट बाजार में म्यूचुअल फंड पेश करने की तैयारी कर रही है, जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ऑपरेशन शुरू करने जा रही है, तो दूसरी तरफ ब्रोकिंग इकाई की मंजूरी मिलने से हमारी रणनीति में एक नया आयाम जुड़ा है। आसानी से सुलभ और डिजिटल-फर्स्ट सॉल्युशन्स के माध्यम से भारत में निवेश को लोकतांत्रिक बनाना ही हमारा लक्ष्य है।”

ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा: “भारत में लाखों निवेशकों की पूंजी बाजारों तक पहुंच बनाने और किफायती व अभिनव निवेश सॉल्युशंस प्रदान करने के लिए जियोब्लैकरॉक की स्थापना की गई थी। सेबी से यह तीसरी मंजूरी हमारे संयुक्त उद्यम की प्रोडक्ट रेंज को पूरा करती है। इन तीन संस्थाओं के माध्यम से, जियोब्लैकरॉक निवेश सेवाओं का एक पूरा सेट प्रदान करेगा, जिससे भारतीय निवेशक अपने वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में काम कर सकेंगे।”

इसे भी पढ़ें : सुजीत-राहुल-प्रदीप और भुरकुंडा फायरिंग खुलासे को लेकर कमांडर का पोस्ट वायरल… देखें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुजीत-राहुल-प्रदीप और भुरकुंडा फायरिंग खुलासे को लेकर कमांडर का पोस्ट वायरल… देखें क्या
Next Article शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, BJP बोली- जारी हो मेडिकल बुलेटिन

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.