Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 10:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झामुमो लड़ेगा झारखंड के सहारा निवेशकों के हक की लड़ाई
Headlines

झामुमो लड़ेगा झारखंड के सहारा निवेशकों के हक की लड़ाई

November 9, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सहारा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : सहारा के नाम पर मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाकर बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया। इसके लिए केंद्रीय सहकारिता देश के केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्रालय जिम्मेवार है, जिसके मंत्री अमित शाह हैं। पिछले दिनों झारखंड आकर केंद्रीय सह सहकारिता मंत्रालय के मंत्री अमित शाह ने झारखंड के करीब 1.50 करोड़ निवेशकों और भुक्तभोगियों के जले पर नमक छिड़का है। सहकारिता मंत्री आए और जुमला देकर चले गए। कहा भाजपा की सरकार बनाओ तो झारखंड के निवेशकों का पैसा वापस कर देंगे। झारखंडियों के साथ ये सौदा वाली बात कैसी? क्या झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तभी निवेशकों की गाढ़ी कमाई का पैसा वापस होगा अन्यथा नहीं। यह पूरी तरह से केंद्र सरकार का मामला है। आप निवेशकों का पैसा क्यों वापस नहीं कर देते। ये बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने कही। विनोद पांडे पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आखिर सहारा में निवेश करने वालों का पैसा वापस नहीं करने का जिम्मेवार कौन है। राज्य या केंद्र सरकार।

झामुमो लड़ेगा झारखंडी निवेशकों के हक की लड़ाई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुब्रत राय को जेल में बंद करने के बाद सहारा की संपत्ति को बेचकर 25 हजार करोड़ जमा किया गया था। लेकिन सहकारिता मंत्री रहते ये राशि निवेशकों के बीच अमित शाह ने क्यों नहीं वितरित कराई। विनोद कुमार पांडे ने आगे बताया कि भले ही केंद्र सरकार झारखंड के निवेशकों की अनदेखी करे, लेकिन झामुमो हर स्तर पर निवेशकों के साथ उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। हालांकि यह राज्य सरकार का मामला नहीं है बावजूद इसके हम केंद्र सरकार ने झारखंड के निवेशकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

पोर्टल बनाया और आवेदनों को स्वीकृत कर दिया

झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने बताया कि 19 जुलाई 2023 को केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा कहा गया कि तीन से चार माह में निवेशकों का पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए वेब पोर्टल का निर्माण किया गया और निवेशकों से आवेदन मांगे गए, लेकिन 90 प्रतिशत आवेदन स्वीकृत कर दिए गए। यह दुर्भाग्य ही है कि आज देश का पैसा लेकर सहारा परिवार के लोग विदेशों में ऐश कर रहें हैं और निवेशक आत्महत्या। ये वही लोग हैं, जिन्होंने एक भी आत्महत्या करने वाले परिवार की सुध नहीं ली और सुब्रत राय के मरने पर उनके घर गए।

इस मौके पर सहारा से अपने निवेश किए राशि वापस पाने की कानूनी लड़ाई लड़ रहे विश्व भारती जनसेवा संस्थान के जनार्दन मिश्रा ने बताया कि उनका एक करोड़ रुपया सहारा में फंसा। उनके एकलौते बेटे की मौत हो चुकी है। अपने निवेश किए गए पैसों के लिए उन्होंने कई बार गुहार लगाई लेकिन मुझे कहा गया कि उपर तक पहुंच होगी तब पैसा मिलेगा। हर बार धोखा ही हुआ। अमित शाह सहकारिता मंत्री हैं हमारे पैसों का भुगतान क्यों नहीं कर देते। झारखंड के लोगों का सिर्फ मूलधन सहारा के 1800 करोड़ फंसा हुआ है।

इसे भी पढ़ें : JMM ने जारी की पहली लिस्ट, 35 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान

इसे भी पढ़ें : RJD ने जारी की पहली लिस्ट, 6 नामों का ऐलान

इसे भी पढ़ें : Jairam Mahto की JLKM ने जारी की एक और लिस्ट, 14 नामों का ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड की महागठबंधन सरकार देश की सबसे करप्ट गवर्नमेंट : अमित शाह
Next Article आदिवासियों को डराने धमकाने का काम करती है भाजपा : हेमंत सोरेन

Related Posts

Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
Headlines

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
Headlines

शुभ यात्रा ट्रैवल्स का ‘अशुभ’ खेल, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… जानें मामला

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026

शुभ यात्रा ट्रैवल्स का ‘अशुभ’ खेल, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… जानें मामला

October 30, 2026

फर्जी दाखिल-खारिज की अर्जी रद्द की, तो कर दी राजस्व कर्मचारी की हत्या, 3 अरेस्ट

October 30, 2026

खेत बचेंगे तभी किसान समृद्ध होंगे, खाद-बीज में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे : कृषि मंत्री

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.