Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 07:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड की महागठबंधन सरकार देश की सबसे करप्ट गवर्नमेंट : अमित शाह
Headlines

झारखंड की महागठबंधन सरकार देश की सबसे करप्ट गवर्नमेंट : अमित शाह

November 9, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमित शाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनता दल समर्थित गठबंधन की सरकार को देश की सबसे ज्यादा करप्ट गवर्नमेंट है। मौका था झारखंड के पलामू के छतरपुर में आयोजित भापजा की जनसभा का। गृहमंत्री यहां छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पुष्पा देवी के लिये लोगों से वोट की अपील करने पहुंचे थे। मौके पर अमित शाह ने कहा कि 13 नवंबर को वोट डालना है और पुष्पा देवी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी है, उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताकर विधानसभा में भेजना है।

उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए सरहद पार से घुसपैठ कराई जा रही है और यहां के युवाओं की नौकरी खतरे में डाली जा रही है। भाजपा की सरकार बना दें, घुसपैठ तो दूर की बात है सरहद के पार से परिंदा भी पर नहीं फैला सकेगा। बीजेपी राज्य में किसी घुसपैठिए को टिकने नहीं देगी। आज सरकार के समर्थन से घुसपैठिये आदिवासी युवतियों से शादी कर रहे हैं और दान पत्र से भूमि हड़प रहे हैं। उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इस घुसपैठ को रोकने का दम केवल बीजेपी में है। झारखंड में रोटी, माटी, औऱ बेटी तीनों की सुरक्षा बीजेपी करेगी।

Advertisement Advertisement

जम्मू-कश्मीर की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि दोबारा धारा 370 लाने की कोशिश की जा रही है लेकिन मैं यह बता दूं कि राहुल बाबा की चौथी पीढ़ी भी आ जाएगी तो कश्मीर में 370 नहीं ला पाएगी। यूपीए की सरकार जब थी तो सरहद पार से आतंकी आते थे। विस्फोट करते थे लेकिन मोदी की सरकार बनते ही उरी और पुलवामा अटैक हुआ तो हमारी सरकार ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर दुश्मन को उनके मांद में घुसकर मारा। मोदी के कारण देश सुरक्षित हुआ है। इसे बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि जब मनमोहन सिंह सरकार वर्ष 2014 में गई तो उस वक्त भारत अर्थ तंत्र के मामले में 11 नंबर पर था। मोदी की सरकार के रहते हुए भारत वर्तमान में अर्थ तंत्र के मामले में पांचवें नंबर पर है। वर्ष 2027 तक विश्व में तीसरे नंबर पर आ जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि 2004 से 2014 तक झारखंड को केंद्र की यूपीए सरकार ने 84 हजार करोड़ रुपये दिए थे जबकि 2014 से 2024 तक देश की नरेन्द्र मोदी सरकार ने इस राज्य को 3 लाख 90 हजार करोड़ दिए। मैं पलामू वालों से पूछना चाहता हूं कि झारखंड को दिए पैसे उनके यहां आए। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जो रुपये झारखंड को दिए, वह पैसे मंत्रियों की यहां से पकड़े गए लेकिन एक-एक पैसे वसूलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड से ही मुद्रा लोन और आदिवासी कल्याण की योजना की शुरुआत की थी। नरेन्द्र मोदी 75 साल की उम्र वाले पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भगवान बिरसा मुंडा के गांव गए, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यहां याद दिला दें कि विधानसभा चुनाव के तहत पलामू जिले में 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े स्टार प्रचारक यहां पहुंच रहे हैं। वोटरों को गोलबंद करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उनका समर्थन प्राप्त किया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र राय, बीजेपी के पलामू चुनाव प्रभारी विकास प्रीतम, सांसद वीडी राम, पूर्व सांसद मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, अरविंद सिंह, राजधानी यादव, सुदामा यादव, उदय शुक्ला एवं अन्य नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : JMM ने जारी की पहली लिस्ट, 35 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान

इसे भी पढ़ें : RJD ने जारी की पहली लिस्ट, 6 नामों का ऐलान

इसे भी पढ़ें : Jairam Mahto की JLKM ने जारी की एक और लिस्ट, 14 नामों का ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM के निजी सचिव सहित अन्य के 9 ठिकानों पर रेड… जानें
Next Article झामुमो लड़ेगा झारखंड के सहारा निवेशकों के हक की लड़ाई

Related Posts

Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026

लू से बचना है तो ये डाइट अपनाएं, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक

April 28, 2026

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.