Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का कैलाश विजयवर्गीय ने किया समर्थन, नेता प्रतिपक्ष ने घेरा
Headlines

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का कैलाश विजयवर्गीय ने किया समर्थन, नेता प्रतिपक्ष ने घेरा

January 21, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अंधविश्वास फैलाने के आरोपों के बीच जारी आरोप प्रत्यारोप के बीच अब राजनेताओं की भी एंट्री हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने खुलकर धीरेन्द्र शास्त्री का समर्थन किया है और उन पर लगे आरोपों को गलत बताया है। नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने धीरेन्द्र शास्त्री को घेरते हुए आरोपों के जवाब प्रमाणिकता के साथ देने की बात कही है।

बुरहानपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार रात मीडिया से बातचीत करते हुए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर चल रहे विवाद पर उनका समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सन्यासी बाबा का इंटरव्यू देखा व सुना है। उन्होंने कहा है कि मेरा चमत्कार नहीं है, मेरे ईस्ट का चमत्कार है। मैं उन ईष्ट का नाम लेता हूं, जिससे लोगों की समस्या का निराकरण हो जाता है। ऐसे तो जावरा की टेकरी (हुसैन टेकरी की दरगाह) में भी लोग जाते हैं। वहां नाचते-कूदते हैं। इससे ठीक होकर आ जाते हैं। इस पर तो कोई प्रश्न चिन्ह नहीं उठाता, लेकिन बागेश्वर के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं। मैं समझता हूं कि यह सनातन धर्म के प्रति लोगों के अविश्वास के कारण हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने धीरेन्द्र शास्त्री को घेरा

वहीं नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गोविंद सिंह की इस पूरे मामले पर अलग राय है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को घेरते हुए कहा है कि उनके पास यदि चमत्कारी शक्तियां हैं तो उन्हें प्रमाणित करें। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को उनकी शक्तियों को प्रमाणित करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर सरकार पर आरोप लगे तो वे अपना बिस्तर लेकर क्यों भागे।

शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे सनातन धर्म में विश्वास करते हैं। लेकिन पाखंड और ढोंग में उनका भरोसा नहीं है। देश में हिंदुओं की संख्या अधिक है। वे भी पाखंड को ठीक नहीं मानते हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि जब नागपुर की अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने शक्तियां प्रमाणित करने की चुनौती दी तो वे वहां से भाग क्यों खड़े हुए। यदि वे सच्चे हैं तो जवाब दें और सभी जवाब प्रामाणिकता के आधार पर दें।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नागपुर में श्रीराम चरित्र चर्चा का आयोजन हुआ था। यहां धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा था। इस दौरान अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने उन पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। धीरेंद्र शास्त्री पर दिव्य दरबार और प्रेत दरबार की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा दिए जाने का आरोप था। इसके बाद से ही विवाद जारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री चौहान ने किया पौधारोपण, पीपल, जामुन और खिरनी के पौधे लगाए
Next Article खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल का हुआ स्वागत, रैली निकाल किया नगर भ्रमण

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.