Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 12:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लापता दो बच्चों की हत्या कर नदी में फेंका शव
Headlines

लापता दो बच्चों की हत्या कर नदी में फेंका शव

October 17, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिला के बखरी थाना (परिहारा ओपी) क्षेत्र के चमराही गांव से गायब दोनों चचेरे भाई बच्चों के शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किये गये हैं। शनिवार को गायब बच्चों के रविवार सुबह शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। उधर, इस घटना से नाराज लोगों ने बेगूसराय एवं खगड़िया जिला की सीमा पर सांखू आरा मशीन के समीप बखरी-खगड़िया सड़क जाम कर दिया।

लापता और फिर हत्या कर दिए गए बच्चों के चमराही निवासी रामज्ञान महतो का पुत्र हर्ष कुमार तथा सूरज महतो का पुत्र गोलू कुमार है। मृतक बच्चों के शरीर पर खून के ताजा धब्बे, चोट एवं तेजाब से जलाए जाने के निशान मिलने से लगता है कि उन्हें कुछ घंचे के अंदर ही मारा गया होगा।

शरीर पर निशान देखकर परिजन अपहरण के बाद हत्या के आरोप लगा रहे हैं। दोनों बच्चों की हत्या से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे बखरी एसडीओ अशोक कुमार गुप्ता, डीएसपी चंदन कुमार, सीओ शिवेंद्र कुमार, विधायक सूर्यकांत पासवान एवं कई थानों की पुलिस ने काफी कोशिश के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बहुआरा पंचायत के चमराही गांव निवासी रामज्ञान महतो का 11 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार तथा सूरज महतो का सात वर्षीय पुत्र गोलू कुमार शनिवार की सुबह से लापता हो गये थे। एक ही घर से लापता दोनों बच्चों की काफी खोजबीन करने पर भी 24 घंटों तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। लोगों का आरोप है कि पुलिस बच्चों को खोजने में लापरवाही करती रही। इसी कारण दोनों बच्चों को मारकर बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया गया। परिजन एवं ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की सुबह दोनों बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान एक मुखिया प्रत्याशी के ई-रिक्शा प्रचार वाहन पर दोनों बैठ गए, इसके बाद से कुछ पता नहीं चल रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया तथा देर रात या आज अहले सुबह मारपीट और तेजाब से जलाकर हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया। परिजन का कहना है कि पांच साल पहले भी इसी परिवार के श्याम नारायण के पुत्र को भी गायब कर दिया गया था, उसके बाद श्याम नारायण का भी कुछ पता नहीं चल सका है। उधर, गायब हुए दोनों बच्चों का पता नहीं लगने के बाद पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह बेगूसराय एवं खगड़िया जिला की सीमा पर सांखू आरा मशीन के समीप बखरी-खगड़िया सड़क को जाम कर यातायात ठप कर दिया। इसी बीच खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों का शव बूढ़ी गंडक नदी में चमराही गांव के नजदीक मिलने केे बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए। खबर दिए जाने तक चक्का जाम जारी है। पंचायत चुनाव के बीच तमाम प्रत्याशी भी घटनास्थल एवं मृतक बच्चों के घर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दे रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुठभेड़ में बीेएसएफ जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली
Next Article जब व्हीलचेयर पर बैठे दिखे थे Kapil Sharma, बताई वजह, बोले- ‘बहुत दर्द में था, बेबस था’

Related Posts

Headlines

10 साल पुराने जमीन के लफड़े में मारा गया रामू, पांच सगे भाई गिरफ्तार

November 1, 2026
Headlines

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026
Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026

10 साल पुराने जमीन के लफड़े में मारा गया रामू, पांच सगे भाई गिरफ्तार

November 1, 2026

जेसोवा मेला : चौथे दिन उतरा गांव का सुकून, रात होते ही गिटार की धुनों पर थिरकी रांची

November 1, 2026

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.