अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे सह विधायक तेजप्रताप यादव के नए रिलेशनशीप के खुलासे के बाद उनकी पहली पत्नी एश्वर्या राय ने प्रतिक्रिया दी है। एश्वर्या ने कहा कि लालू परिवार ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी, वह इस मामले को अदालत में लेकर जाएंगी। एश्वर्या ने कहा है कि वह इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगी। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। जब उन्हें पता था कि उनका बेटा 12 साल से रिलेशन में है, तो उसकी शादी क्यों कराई? क्या ये लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को पता नहीं था? ये लोग नाटक कर रहे हैं कि तेजप्रताप को निकाल दिया गया है।
तेजप्रताप की नई प्रेम कहानी सामने आने के बाद एश्वर्या ने कहा कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है, तो फिर मेरी शादी क्यों करवाई और मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? मेरे साथ मारपीट क्यों किया? अभी इनका सामाजिक न्याय कहां चला गया है? ये सब लोग मिले हुए हैं और कोई अलग नहीं हुआ है। कल (रविवार को ) भी राबड़ी देवी अपने बेटे के पास गई होंगी और उसके आंसू पोछी होंगी और कहा होगा कि अभी शांत रहो, सब हम ठीक कर देंगे। बिहार में चुनाव होना है, इसलिए इन लोगों ने ऐसा ड्रामा किया है।
#WATCH पटना (बिहार): बिहार के पूर्व मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा, “सब कुछ सबके सामने जाहिर है मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद… pic.twitter.com/ZqE1FN0PN9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
एश्वर्या ने कहा कि मुझे मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी हुई है। तेजप्रताप के रिलेशन के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। लालू परिवार के लोगों को बताना चाहिए कि मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी? तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि भाई को निकाल दिया, तो वे लोग बताएं कि मेरा क्या होगा? उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा वह कोर्ट की बातें हैं। वह हम कोर्ट में चर्चा करेंगे।
एश्वर्या ने कहा कि किसी लड़की की इज्जत को उछालना आसान होता है, इसलिए ऐसे लोग अपने बेटे की गलतियों को छिपाने के लिए लड़की पर इल्जाम डाल देते हैं। ये सब लोग मिले हुए हैं और केवल नाटक कर रहे हैं कि तेजप्रताप को पार्टी से और परिवार से निकाल दिया है, लेकिन इन्हें बताना चाहिए कि मेरे साथ सामाजिक न्याय कब करेंगे?
इसे भी पढ़ें : लालू यादव ने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से निकाला, क्या बोले… जानें



