Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस की छवि धूमिल करने के वास्ते गढ़ी झूठी कहानी… जानें
Headlines

पुलिस की छवि धूमिल करने के वास्ते गढ़ी झूठी कहानी… जानें

March 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Deoghar : मोहन सिंह की मां को बाइक पर पीछे से खींचने और मारने का पुलिस पर इल्जाम झूठा निकला। स्थानीय कुछ छुटभइया नेताओं के बहकावे में आकर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर गलत इल्जाम लगाया गया था। यही नहीं पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट तक की गयी। कई पुलिस वाले चोटिल भी हो गये। देवघर के जसीडीस थाना क्षेत्र के मानिकपुर के रहनेवाले मोहन सिंह ने पुलिस पर संगीन इल्जाम लगाया बीते रविवार यानी दो मार्च को शाम करीब चार बजे वह अपनी मां रेणु देवी को अपनी बाइक पर लेकर मानिकपुर से सारवां जा रहा था। हथगढ़ पुल के पास पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि चेकिंग के दरम्यान ही पुलिस वालों ने बाइक पर सवार रेणु देवी को खींचा औरा मारा, जिस चलते वह बाइक से गिर गई और उनकी मौत हो गयी। वहीं, कुछ स्थानीय नेताओं के बयानबाजी के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और रेणु देवी की डेड बॉडी के साथ NH-114A को जाम कर दिया। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

पुलिस पर लगे गंभीर इल्जाम के बाद देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर पूरे मामले की तफ्तीश की गयी। जांच में जो बातें छन कर सामने आयी, वह सभी को चौंका गयी। दो मार्च को हथगढ़ पुल स्थित चेकिंग स्थल पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने खुलासा किया कि वहां कोई घटना घटी ही नहीं थी। सारवां जाने के क्रम में मोहन सिंह की मां रेणु देवी मेधा सदन हॉस्पिटल के पास बाइक से गिर गयी थी। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से मेधा सदन हॉस्पिटल में ही ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय नेताओं और कुछ लोगों के बहकावे में आकर मोहन सिंह के द्वारा अपनी मां की डेड बॉडी के साथ चेकिंग पॉइंट पर पहुंच कर बवाल किया गया। तफ्तीश में पता चला कि वाहन चेकिंग स्थल और दुर्घटना स्थल के बीच की दूरी करीब 500 से 700 मीटर है। चेकिंग पॉइंट पर किसी तरह की कोई घटना घटी ही नहीं। यह सब पुलिस की छवि धूमिल करने की साजिश है। सभी उपद्रवियों की तस्वीरें हासिल कर ली गयी है। सभी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : अजब-गजब तरीके से टपा देते लोगों के खाता से माल, धराये शातिरों ने उगले राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअजब-गजब तरीके से टपा देते लोगों के खाता से माल, धराये शातिरों ने उगले राज
Next Article बिहार विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.