Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 12:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोस अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार पहुंचे झारखंड, श्याम प्रभु के दर्शन कर बोले… देखें क्या
Headlines

लोस अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार पहुंचे झारखंड, श्याम प्रभु के दर्शन कर बोले… देखें क्या

May 25, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ओम बिरला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया। ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। उनके इस संघर्ष से ही आज जनजातीय समाज को सम्मान मिलता है। झारखंड जनजातीय समुदाय की प्रगति के साथ विकास की ओर भी आगे बढ़ रहा है। बिरसा मुंडा की यह धरती हम लोगों के लिए प्रेरणा है।

श्याम प्रभु के दर्शन कर भाव विभोर हुए लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में पूजन-दर्शन कर समस्त देशवासियों के लिए मंगल कामना की। एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में उन्होंने श्री श्याम मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी दरबार में दर्शन किये। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य गेट पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव मित्तल, मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया, अमित सरावगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेकर बाबा के दरबार को निहारते हुए अंदर की ओर प्रवेश किया।

auto

लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा श्याम के मुख्य मंदिर के सामने अपनी अर्जी लगा कर पंचमेवा भोग प्रसाद चढ़ाया। इत्र लगाया एवं बाबा का प्राकृतिक पंखा डुलाया । मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू का अभिनंदन किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने बालाजी महाराज के दर्शन कर बाबा भोले नाथ श्यामेश्वर महादेव पर जल अर्पण किया। मंडल के वरिष्ठ सदस्य अजय मारू ने ओम बिरला जी को मंदिर एवं मंडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अजय मारू ने उनको बताया कि हर शनिवार को श्री श्याम भंडारे का वृहद रूप से आयोजन होता है। लोकसभा अध्यक्ष ने मंडल के सभी सदस्यों की सराहना की।

राजभवन में अपर मुख्य सचिव ने किया स्वागत

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष के राज भवन पहुंचने पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे बिरसा मुंडा संग्रहालय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रांची के ओल्ड जेल परिसर भी पहुंचे और वहां बिरसा मुंडा संग्रहालय का भ्रमण किया। अध्यक्ष उस स्थान (बैरक) में भी गए, जहां अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा को कैद कर रखा था और यहीं उनकी मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रांची विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह भी लोकसभा अध्यक्ष के साथ थे। इस मौके पर ओम बिरला ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय के लोगों में आत्मविश्वास भरा, जिसकी वजह से उनमें संघर्ष के लिए सामर्थ्य पैदा हुआ। धरती आबा बिरसा मुंडा लंबे दिनों तक इसी जेल में रहे। आने वाली पीढ़ी जब भी यहां आएगी, उन्हें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन समर्पण, संघर्ष और जनजातीय आत्मसम्मान को बनाए रखने की प्रेरणा उन्हें मिलेगी।

देश के विकास में जनजातीय समुदाय का बड़ा योगदान

ओम बिरला ने कहा कि देश के विकास में जनजातीय समुदाय का बड़ा योगदान रहा है। आज भी भारतीय संस्कृति और उसकी विरासत को संरक्षित रखने का काम जनजातीय समाज के लोग कर रहे हैं। जिन वीर सपूतों ने भारत की आजादी, दलितों-शोषितों और आदिवासी समुदाय के हितों के लिए संघर्ष किया, उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि को विकसित और संवर्धित करने का प्रयास किया गया है, जो प्रशंसनीय है। बिरसा मुंडा संग्रहालय भ्रमण के बाद लोकसभा अध्यक्ष जमशेदपुर में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव ने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से निकाला, क्या बोले… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में भी कोरोना की एंट्री, फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव संक्रमित
Next Article देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC पर रिजल्ट में मनमानी का लगाया इल्जाम, क्या बोले… जानें

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.