अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : पूरी दुनिया को हिलाकर रख देने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर से पांव पसार रहा है। गुजरे कुछ दिनों से यह वायरस फिर से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। गुजरे चार रोज में देश भर में करीब 257 मामले सामने आये हैं। वहीं, कुछ लोगों की जान भी कोरोनो के चलते चली गयी। इधर, कोरोना वायरस ने झारखंड में भी एंट्री मारी है। झॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान बना चुके जाने-माने फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद साझा की है।
लाल विजय शाहदेव ने खुद आज यानी रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने संक्रमण की पुष्टि की। लाल विजय शाहदेव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “भारत में कल तक 257 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और मैं भी उनमें शामिल गया हूँ। 22 मई को जब मैं मुंबई से रांची आ रहा था, उसी दौरान फ्लाइट में मेरी तबीयत बिगड़ गई और मैं बेहोश हो गया। झारखंड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का सदस्य होने के नाते मुझे कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण मैं यह कार्य नहीं कर पाया। इस समय मेरा इलाज रांची के एक उत्कृष्ट अस्पताल, सेंटेविटा में डॉक्टर मोहित नारायण की निगरानी में चल रहा है जहां Dinesh Da मेरा ख्याल रख रहे हैं और अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूँ। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से विनम्र अनुरोध है कि यदि आपको सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार, खांसी या सर्दी जैसे लक्षण महसूस हों तो कृपया तुरंत अपना कोरोना टेस्ट कराएं।”
इसे भी पढ़ें : “…जल्द ही सबको रिजल्ट देखने को मिलेगा”, JJMP सुप्रीमो के मा’रे जाने के बाद ‘कमांडर’ की धमकी वायरल
इसे भी पढ़ें : पूर्व पार्षद सहित पांच लोगों के घर डुगडुगी बजा इश्तेहार चिपका गयी पुलिस
इसे भी पढ़ें : ECI के राष्ट्रीय सम्मेलन में उभरती चुनौतियों का सामना करने के टिप्स दे गये CEC



