Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से हुआ बड़ा धमाका, पांच घायल
Headlines

रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से हुआ बड़ा धमाका, पांच घायल

September 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के मायापुरी इलाके के एक झुग्गी में रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका हो गया। जिसके चपेट में आने से एक दंपति समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि रेगुलेटर के खुले होने की वजह से झुग्गी में गैस का रिसाव हो रहा था। पुलिस घायलों के बयान का इंतजार कर रही है।

पुलिस को गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि मायापुरी के रेवाड़ी लाइन के पास झुग्गी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग में झुलसे पांच घायलों को पीसीआर वैन और एंबुलेंस से दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। सभी 90 फीसदी से ज्यादा झुलस गए थे। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद सभी को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान रामछल्ला, विमल यादव, बिट्टू, लाली और उसके पति श्रवण के रूप में हुई है। घटनास्थल पर छानबीन और आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि रामछल्ला, विमल और बिट्टू एक झुग्गी में रहते थे, जबकि लाली अपने पति श्रवण के साथ पड़ोस की झुग्गी में रहती थी। देर रात करीब सवा तीन बजे लाली और उसके पति को रसोई गैस की दुर्गंध महसूस हुई। लाली ने अपने गैस सिलिंडर की जांच की।

सिलिंडर बंद था और वहां से कोई दुर्गंध नहीं आ रही थी। लाली और उसके पति ने पड़ोस की झुग्गी का दरवाजा खटखटाया। रामछल्ला ने जैसे ही दरवाजा खोलकर लाइट जलाई अचानक तेज धमाका हुआ और आग की लपटें निकलने लगी। झुग्गी में आग लग गई।

जिसके चपेट में आने से झुग्गी में मौजूद तीन लोगों के अलावा दंपति भी आ गए। शोर शराबा होते ही अन्य झुग्गियों से लोग बाहर निकले और आग की लपटों में घिरे लोगों की आग बुझाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सभी बुरी तरह से झुलस गए थे। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद सिलिंडर को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकॉंग्रेस का छोड़ा साथ, भाजपा में शामिल होने को लेकर पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने दिया बड़ा बयान
Next Article स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए झारखंड के इस जिले को मिला सम्मान

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.