Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिलेट्स को बढ़ावा देने में मध्यप्रदेश आगे : शिवराज
Headlines

मिलेट्स को बढ़ावा देने में मध्यप्रदेश आगे : शिवराज

February 16, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुसार मध्यप्रदेश मिलेट्स ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में आगे है। आयरन और विटामिन से भरपूर मध्यप्रदेश के गेहूं और मिलेट्स के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस क्रम में एम्स भोपाल में भी मरीजों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन में मिलेट्स को शामिल करने की पहल हुई है।

मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को पौधरोपण के बाद वॉटर विजन पार्क में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश का तेजस या कठिया गेहूं कई राज्यों में जाता है। यह शक्तिवर्धक है। पास्ता बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में इसकी विशेष मांग है। हाल ही में इन्दौर में जी-20 की कृषि समूह की बैठक में भी प्रतिभागियों को मिलेट्स परोसे गए हैं। अनुसंधान में यह निष्कर्ष निकला है कि मधुमेह, मोटापा, रक्तचाप आदि समस्याओं को नियंत्रित करने में मोटे अनाजों का विशेष महत्व है।

पालपुर कूनो में दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को आएंगे 12 चीते

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीतों को 18 फरवरी को पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा जाएगा। पूर्व में छोड़े गए चीते स्वस्थ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से दशकों पहले विलुप्त चीतों के पुनर्स्थापन की पहल की। इसी पहल के जरिये मध्यप्रदेश को देश का चीता स्टेट बनने का गौरव हासिल हुआ है। इससे मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र की अर्थ-व्यवस्था में परिवर्तन आ रहा है। इस क्षेत्र का अधो-संरचनात्मक विकास हो रहा है। पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। श्योपुर जिले में चीता-मित्र भी बनाए गए हैं, जिन्होंने चीतों की रक्षा का संकल्प लिया है। प्रयास यह है कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ें। चीतों का परिवार बढ़ता रहे और इन गतिविधियों का लाभ मनुष्य को भी प्राप्त हो।

उज्जैन में महाशिवरात्रि शिव ज्योति अर्पणम् : 2023 की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन में रिकार्ड 21 लाख दीपक के प्रज्ज्वलन का अद्भुत ‘शिव ज्योति अर्पणम’ हो रहा है। उज्जैन में 18 फरवरी को ‘श्री महाकाल महालोक’ दीपों की रोशनी से आलोकित होगा। साथ ही क्षिप्रा नदी के घाट, अनेक मंदिर और घर-घर में भी दीपक जलाए जाएंगे। जनता की व्यापक भागीदारी के इस कार्य में नया विश्व रिकार्ड बनने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ‘श्री महाकाल महालोक’ देखने प्रतिदिन श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में उज्जैन पहुंचने लगे हैं। आमजन में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। महोत्सव की सभी जरूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं।

विकास यात्राओं में 20 हजार से अधिक कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्राओं से जन-कल्याण का यज्ञ हो रहा है। विकास यात्राएं कामयाब हुई हैं। प्रदेश में अब तक 20 हजार 606 विकास कार्यों का लोकार्पण विकास यात्राओं के माध्यम से हुआ है। इसी तरह 15 हजार 457 भूमि-पूजन भी हुए हैं। मध्यप्रदेश में पांच फरवरी से प्रारंभ हुई विकास यात्राओं में प्रत्येक जिले में विकासात्मक गतिविधियां हो रही हैं। अनेक नवाचार भी हो रहे हैं। देवास जिले में ‘मेरा स्कूल-स्मार्ट स्कूल’ अभियान में करीब 1700 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं के संचालन का संकल्प ऐसा ही उदाहरण है। विकास यात्राओं में जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमप्रः मुख्यमंत्री चौहान ने समाजसेवियों, मीडिया कर्मियों और नागरिकों के साथ पौधे लगाए
Next Article स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद से रचाई शादी

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.