WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुंबई। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद जिरार अहमद से शादी रचा ली है। इसकी जानकारी खुद स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दी। साथ ही एक वीडियो शेयर किया जहां उन्होंने अपनी लवलाइफ के साथ साथ अपनी कोर्ट मैरिज की डेट को भी रिवील की। दोनों की मुलाकात सीएए के प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी।
कौन हैं फहाद अहमद
स्वरा के पति फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के महाराष्ट्र स्टेट प्रेसिडेंट हैं। फहाद ने पिछले साल जुलाई में समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। वह यूपी से आते हैं। उनका जन्म 2 फरवरी 1992 में बहेरी में हुआ। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

