Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 02:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कैंसर से लड़ाई में पीड़ित को साथ खड़े होने का दिलाएं अहसास : राज्यपाल
Headlines

कैंसर से लड़ाई में पीड़ित को साथ खड़े होने का दिलाएं अहसास : राज्यपाल

January 11, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि कैंसर से ग्रस्त रोगियों को यह अहसास दिलाएं कि भले ही बीमारी से वे अकेले लड़ रहे हैं, लेकिन मानसिक तौर पर उनके साथ हम भी खड़े हैं। कैंसर पीड़ित दवाइयों के नियमित सेवन के साथ ही पोषक आहार का भी नियमित सेवन करें।

राज्यपाल पटेल बुधवार को जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एडवांस चिकित्सा पद्धति द्वारा सामान्यतः कैंसर का इलाज संभव है लेकिन हम असाध्य कैंसर से पीड़ित को असहाय महसूस न होने दें। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि बीमारी के इलाज के लिए लोग दवाई खाते हैं लेकिन आहार में सही बदलाव नहीं करते हैं। इस कारण से शरीर और भी तेज़ी से कमज़ोर होने लगता है। पोषक आहार और नियमित रूप से व्यायाम से इस ख़तरनाक बीमारी को रोका जा सकता है।

Advertisement Advertisement

पटेल ने कहा कि कई साल पहले समाज के उत्थान एवं मानव सेवा का भाव मन में रख कर जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के रूप में यह बीज बोया गया था। उन्होंने कहा कि अस्पताल न सिर्फ कैंसर के उपचार बल्कि उसकी रोकथाम के लिए भी अग्रसर है। कैंसर से बचाव और रोकथाम के बारे में जागरूकता के लिए स्वास्थ्य संगठन के साथ ही गैर सरकारी संगठनों एवं आमजन को आगे आना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि अस्पताल में रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी और शल्य चिकित्सा से नवीनतम एवं श्रेष्ठ उपकरणों द्वारा कैंसर का उपचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्तन, गर्भाशय और फेफड़े के कैंसर का विशेष विधि द्वारा ऑपरेशन कर मरीजों को कैंसर मुक्त बनाने में अस्पताल का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टी. बी. के उन्मूलन के संकल्प को सिद्ध करने के लिए किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना में बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ और मुफ्त इलाज प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में आयुक्त भोपाल संभाग मालसिंह भयड़िया, आयुक्त नगर निगम भोपाल के. वी. एस. चौधरी एवं प्रबंध निदेशक जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल दिव्या पाराशर उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउद्योगों के लिये 24 घंटे में आवंटित करेंगे भूमि: मुख्यमंत्री शिवराज
Next Article सहारा इंडिया का डायरेक्टर मुरैना पुलिस की गिरफ्त में

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.