Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 03:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सहारा इंडिया का डायरेक्टर मुरैना पुलिस की गिरफ्त में
Headlines

सहारा इंडिया का डायरेक्टर मुरैना पुलिस की गिरफ्त में

January 11, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुरैना। जमा धन को दोगुना करने का भरोसा दिलाकर वापस न देने वाले कम्पनी सहारा इंडिया का एक संचालक करूणेश अवस्थी को पुलिस ने अत्यधिक संघर्ष कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कम्पनी के संचालक को मुरैना से लखनऊ तथा लखनऊ से दिल्ली तक की भागदौड़ के बाद पकड़ लिया। बुधवार को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद गिरफ्तार संचालक को दोपहर बाद न्यायालय में पेश कर पुलिस द्वारा रिमाण्ड लिये जाने का प्रयास किया जायेगा। हजारों गरीब लोगों का पैसा वापस न देने वाली कम्पनी के इस संचालक की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस दल को इनाम देकर पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के पास निवेशक पहुंचने लगे हैं। संभवत: उन्हें यह आशा है कि अब उनकी मेहनत से जमा किया हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। सहारा इंडिया कम्पनी के खिलाफ जिले के पोरसा, कैलारस, सबलगढ़ तथा मुरैना शहर के थानों में 16 अपराध दर्ज है। यह अपराध निवेशकों द्वारा जमा राशि को वापस न दिये जाने के विरोध में दर्ज कराये गये थे।

उत्तरप्रदेश की सहारा इंडिया कम्पनी द्वारा मुरैना की एमएस रोड पर कार्यालय खोलकर लोगों को प्रलोभन दिया कि उनके द्वारा जमा की गई राशि को 8 साल में दोगुना कर वापस किया जायेगा। कम्पनी द्वारा ग्राहकों से प्राप्त राशि की एफडी भी कराईं गई, लेकिन समयावधि पूर्ण होने पर राशि को वापस नहीं दिया गया। जिले के 92 हजार 500 लोगों ने सहारा इंडिया कम्पनी पर 220 करोड़ रुपये जमा कराये। निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के हजारों लोगों द्वारा पाई-पाई जोडक़र यह राशि सहारा इंडिया कम्पनी को अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिये दी थी। कम्पनी द्वारा पैसा वापस न देने पर निवेशकों के सारे सपने चूर-चूर हो गये। जिले के कई स्थानों पर विवाद के कारण मामले पुलिस तक पहुंचे। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह आपराधिक मामले दर्ज किये। इनमें सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहित एक दर्जन से अधिक संचालक अधिकारी, कर्मचारी को आरोपी बनाया गया। इनकी तलाश पुलिस द्वारा काफी समय से की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर सहारा इंडिया के संचालक अधिकारी कर्मचारियों को अपनी गिरफ्त में लेने के लिये योजना बनाई गई।

Advertisement Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. रायसिंह नरवरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में गठित दो पुलिस दल द्वारा लखनऊ में कम्पनी कार्यालय व संचालक करूणेश अवस्थी के निवास पर दबिश दी गई। पुलिस की लखनऊ में की गई कार्यवाही से संचालक दिल्ली के लिये हवाई मार्ग से रवाना हो गया। मुरैना पुलिस इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती थी। पुलिस दल ने दिल्ली पुलिस की सहायता से संचालक को हवाई अड्डे के बाहर अपनी गिरफ्त में ले लिया। मुरैना के पुलिस दल ने दिल्ली में संचालक करूणेश अवस्थी को पकडक़र दिल्ली पुलिस के साथ कार्यवाही की। पुलिस आज मुरैना लेकर आई है। न्यायालय द्वारा रिमाण्ड दिया गया तब पुलिस उक्त आरोपी से राशि के विषय में जानकारी लेकर बरामद करने का प्रयास करेगी। मुरैना पुलिस को सहारा इडिया मामले में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि धीरे-धीरे अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसकर गिरफ्तारी की जायेगी। इस कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह जादौन, उप निरीक्षकगण पवन भदौरिया, पंकज यादव, विवेक तोमर, जितेन्द्र शर्मा, सौरभ तोमर, कपिल पाराशर, एएसआई आरके वर्मा, आरक्षकगण शैलेन्द्र जाट, अर्जुन जाट, राकेश मीणा, अजीत व सायबर सैल की प्रमुख भूमिका रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकैंसर से लड़ाई में पीड़ित को साथ खड़े होने का दिलाएं अहसास : राज्यपाल
Next Article करंट से बाघ की मौत, जांच में जुटा वन अमला

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.