WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस व वन विभाग की टीम ने शनिवार की रात बेहटा शिव मंदिर के पुजारी समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच का कछुए, चार उल्लू, एक स्याही, एक तलवार, पांच एंड्रॉइड मोबाइल ,तीन पेड मोबाइल फोन तथा 40 उल्लू के पंख बरामद हुए हैं।
लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि मन्दिर के पुजारी पिलखुआ निवासी रवि गिरी, चंदौली निवासी खुर्शीद, सागरपुर अहमदाबाद-2 गुजरात निवासी फ़क़ीर मुहम्मद, बिजनौर निवासी अशरफ व छत्तीसगढ़ निवासी तीरथ राम जीव-जन्तुओं की तस्करी करते हैं। पुजारी इस गिरोह का संचालन करता है। साथ ही उसके अन्य साथी अन्य प्रदेश से आकर यहां पर जीव जन्तुओं की तस्करी में पुजारी का साथ देते हैं है।

