Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 06:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रवासी मजदूरों का बैंक खाता किसी भी राज्य में हो, मिलेगा रेल किराया
Headlines

प्रवासी मजदूरों का बैंक खाता किसी भी राज्य में हो, मिलेगा रेल किराया

May 27, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना। कोरोना के कारण देश के अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को अब देश के किसी भी राज्य में बैंक खाता रहने पर भी रेल किराया के अलावा 500 रुपए मिलेंगे। आपदा प्रबंधन विभाग ने 15 मई को जारी अपने पूर्व के उस आदेश में बदलाव किया है। जिसमें बिहार में ही बैंक खाता होने पर पैसा देने की बात कही गई थी। इस बाबत आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से आदेश जारी किया गया है।

विभागीय आदेश में कहा गया है कि क्वारंटाइन कैम्प या होम क्वारंटाइन रहने के दौरान प्रवासी मजदूरों को सरकार की ओर से रेल किराया के अलावा 500 रुपए अतिरिक्त देना है। अगर यह राशि एक हजार से कम होगी तो मजदूरों को कम से कम एक हजार दिए जाएंगे। सरकार ने पहले तय किया था कि बिहार में ही बैंक खाता होने पर यह पैसा दिया जाएगा। इसके लिए कैम्पों में बैंक खाता और डाक विभाग के माध्यम से भी खाता खुलवाए गए। लेकिन कई जिलों से यह मांग की गई कि बिहार के बाहर बैंक खाता होने पर भी सहायता राशि दी जाए। इसी के आलोक में सरकार ने तय किया है कि प्रवासी मजदूरों का किसी भी राज्य में बैंक खाता होगा तो उन्हें रेल किराया व 500 रुपए अतिरिक्त राशि दे दी जाएगी।

25 हजार से अधिक लोगों खाते में गया पैसा

विभाग ने मजदूरों को सहायता राशि देना शुरू कर दिया है। अब तक 25 हजार से अधिक लोगों के खाते में यह राशि दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि देश के 11 शहरों से आने वालों को ही अभी क्वारंटाइन कैम्प में रखा जा रहा है। देश के बाकी शहरों से आने वाले लोगों को रजिस्ट्रेशन कर घर भेजा जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलॉकडाउन में भी रामलला को मिले 4.60 करोड़ दान
Next Article दत्तोपंत ठेंगडी जी ने एक बार कहा था- स्वस्थ संगठन में स्वस्थ कार्यपद्धति चलेगी, अस्वस्थ संगठन में स्वस्थ कार्यपद्धति की सीमाएँ हैं

Related Posts

Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.