Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 08:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री शिल्पी ने सुनी 60 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को बोलीं… जानें क्या
Headlines

मंत्री शिल्पी ने सुनी 60 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को बोलीं… जानें क्या

February 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जनता के लिए अधिकारियों को तय सीमा के अंदर काम करना होगा और इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। कांग्रेस ने जनता के बीच रहने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करना है। बहुत सी समस्याएं ऐसी है जिसमें जागरूकता की कमी है, जनता को अपने अधिकारों और प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं है। जनता इस दरबार के माध्यम से बहुत आशा और आसरे के साथ सरकार के सामने आ रही है। हमारी सरकार में अधिकारियों की कार्यशैली पर लगाम लगाया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने इतना खौफ बना रखा था कि जनता अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी। हमारी सरकार में जनता पूरे अधिकार के साथ खुलकर अपनी बातें रखती है। मौका था रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार का। मंत्री शिल्पी ने मंगलवार को जनता दरबार में 60 लोगों की फरियाद सुनी। सभी की समस्याओं के समाधान का निर्देश संबंधित सक्षम पदाधिकारी को दिया। मौक पर मंत्री ने कहा कि हेमंत कैबिनेट 2.0 काफी संवेदनशील और मजबूत है। वह जनता के बीच जाकर काम कर रही है। साथ ही अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने का काम कर रही है। अगर समस्याएं बड़ी हों तो समय लग सकता है लेकिन छोटी समस्याओं के लिए समय सीमा तय की जा सकती है। हमारा प्रयास व्यवस्था को सुधारने का है।

इधर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष लगभग 60 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। कांग्रेस की पहल से जनता दरबार की लोकप्रियता बढ़ी है। समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लोगों की समस्याओं का हर संभव निराकरण हो रहा है। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए मंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और शिकायतों का निष्पादन कर इससे अविलंब सूचित करने को कहा। शिकायतों के निष्पादन के क्रम में कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ चेतावनी भी दी गई। जनता दरबार में कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग से जुड़े 28, भू अर्जन भूमि संरक्षण से आठ, स्वास्थ्य से सात, अबुआ आवास सहित अन्य मामले सामने आए जिसका प्रक्रियागत समाधान किया गया। जनता दरबार में पलामू, रांची, गिरिडीह, पाकुड़, लातेहार, देवघर, गुमला, हजारीबाग जिले से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : क्या शादी के तुरंत बाद IAS अधिकारी अपना कैडर बदल सकते हैं… जानिये यहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्या शादी के तुरंत बाद IAS अधिकारी अपना कैडर बदल सकते हैं… जानिये यहां
Next Article अजय राय बोले- ब्लैकआउट के अलावा कोई रास्ता नहीं… जानें क्यों

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.