Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधानसभा में भिड़ गये मंत्री सुदिव्य सोनू और डॉ इरफान अंसारी… जानें क्यों
Headlines

विधानसभा में भिड़ गये मंत्री सुदिव्य सोनू और डॉ इरफान अंसारी… जानें क्यों

March 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन यानी शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 11:05 बजे शुरू हुई। इस दौरान सरकार के दो मंत्री, सुदिव्य कुमार सोनू और डॉ इरफान अंसारी आपस में उलझ गये। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सदन में सवाल किया कि गोड्डा में अब तक एक भी नर्सिंग कॉलेज नहीं खुला है। उन्होंने पूछा कि वहां नर्सिंग कॉलेज कब तक शुरू होगा और क्या उसका भवन पहले से तैयार है। इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज नहीं है। मैं बहुत जल्द गोड्डा को नर्सिंग कॉलेज की सौगात दूंगा। उन्होंने कहा कि छह माह के अंदर करवाने की कोशिश करेंगे, अगर भवन बन गया हो तो। विधायक प्रदीप यादव बहुत टर्म से विधायक रहे है।

इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मंत्री डॉ इरफान अंसारी से कहा कि सदन में कटाक्ष की भाषा नहीं होनी चाहिए। इस पर इरफान ने जवाब दिया कि सोनू जी बहुत जानकार हैं और हर चीज में कूदने लगते हैं। इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यह सदन है। यह किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। विधायक प्रदीप यादव ने इस मामले पर कहा कि सुदिव्य सोनू ने सदन की मर्यादा का ख्याल रखते हुए अपना वक्तव्य दिया है। इस सवाल को टालिये मत, सीधे जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया।

auto

विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग मिशन ग्राउंड का मामला उठाया

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में हजारीबाग मिशन ग्राउंड का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार यह मानती है कि मिशन ग्राउंड खास महल की जमीन है। लेकिन उसे अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जा रहा है। इसके जवाब में मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन को जानकारी दी कि मिशन ग्राउंड का मामला अदालत में लंबित है। अदालत का फैसला आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन को बताया कि मिशन ग्राउंड की जमीन पर जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है, उनमें कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं। लंबे समय से अदालत में इस मामले को टाला जा रहा है। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। विधायक ने यह भी मांग की कि मिशन ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त कर इसे सजाया-संवारा जाये। क्योंकि यह ग्राउंड हजारीबाग शहर के लिए महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें : कल रांची बंद का ऐलान, आज निकलेगा मशाल जुलूस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेडिकल क्षेत्र में नौकरी का बेहतरीन मौका, 5 हजार से ज्यादा वैकेंसी
Next Article 8वां वेतन आयोग : प्राइवेट नौकरी करने वालों की भी बल्ले-बल्ले

Related Posts

Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.