Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 01:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री विजय चौधरी ने संभाला पदभार, बोले- सूचना विभाग की महत्ता अहम
Headlines

मंत्री विजय चौधरी ने संभाला पदभार, बोले- सूचना विभाग की महत्ता अहम

November 25, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार सरकार के नए सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव अनुपम कुमार और निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद मंत्री चौधरी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अन्य विभागों की तरह ही अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह विभाग सरकार के सभी 45 विभागों की सटीक जानकारी, आंकड़े और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का दायित्व निभाता है।

उन्होंने कहा, “सरकार की हर योजना और काम को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। विभाग का कार्यक्षेत्र अनुमंडल स्तर तक विस्तृत है, हम इसे और अधिक प्रभावी बनाएंगे, ताकि सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं पारदर्शी ढंग से जनता तक पहुंच सकें। सूचना विभाग न केवल सूचनाओं का प्रसार करता है, बल्कि जनता से सीधा संवाद भी स्थापित करता है। यह सरकार के काम को लेकर उत्पन्न किसी भ्रांति को भी दूर करता है।“

तीसरी बार संभाला सूचना मंत्री का पद

मंत्री विजय चौधरी नीतीश कुमार सरकार में तीसरी बार सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बने हैं। इससे पहले उन्होंने दो बार वर्ष 2015 और 2024 में सूचना विभाग का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

सोशल मीडिया पर जनता के सवालों का जवाब देगा विभाग

कार्यभार ग्रहण करते ही मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सूचना विभाग सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ फर्जी खबरों की तुरंत पहचान कर उनका खंडन करे, ताकि सही जानकारी सही समय पर जनता तक पहुंच सके। साथ ही सभी विभागों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और इंस्टाग्राम आदि पर आमजन की ओर से पूछे जाने वाले सवालों व समस्याओं का त्वरित आधिकारिक जवाब दिया जाए।

सोशल मीडिया और पीआर टीम की अहम भूमिका

मंत्री ने विभाग की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया व पब्लिक रिलेशन टीम और सोशल मीडिया टीम के कामकाज की जानकारी ली। सचिव ने मंत्री को जानकारी दी कि सूचना विभाग की सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन (पीआर) की बड़ी टीम राज्य के सभी विभागों के कामकाज का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। सोशल मीडिया टीम में कुल 69 लोग अलग-अलग विभागों के लिए कार्यरत हैं। इनमें सभी विभागों के लिए सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव काम करते हैं, जो संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं पर जागरूकता, आवेदन प्रक्रिया, विभागीय नवीनतम आयोजनों/कार्यक्रमों की जानकारी, फील्ड विजिट्स आदि जनता तक पहुंचाते हैं। इसके साथ ही फॉलोअर्स, रीच, व्यूज, एंगेजमेंट को सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से बढ़ाते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि पीआर टीम सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा रही है। इसके लिए टीम विज्ञापन, प्रेस रिलीज, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य संचार माध्यमों के जरिए सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करती है।अखबार, टीवी, रेडियो, डिजिटल मीडिया, होर्डिंग व बैनर के माध्यम से सही और सटीक जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के अलावा भ्रामक या गलत खबरों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए तथ्यों के आधार पर सही जानकारी लोगों के बीच ला रही है। योजनाओं के सफलता की कहानी, ग्राउंड-लेवल की वास्तविक रिपोर्ट व जागरूकता भी फैला रही है।

राज्य में 800 से अधिक इन्फ़्लुएन्सर चयनित

बिहार सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाईन मीडिया नियमावली, 2024 (जिसे सामान्यतः सोशल मीडिया पॉलिसी कहा जा रहा है) तकनीकी विकास के साथ विकसित हो रहे सोशल मीडिया, वेब पोर्टल और अन्य ऑनलाईन मीडिया के माध्यम से सरकार की नीति, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता के लिए बनाई गई है। इसके तहत विभाग के सोशल मीडिया से कुल 806 इन्फ़्लुएन्सर, 13 मोबाइल ऐप और 287 वेब मीडिया चयनित (इम्पैनल) हैं।

विभाग का नया इंटीग्रेटेड वेबसाइट जल्द होगा लॉन्च

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से बिहार सरकार के सभी विभागों की वेबसाइट का एकीकृत संचालन किया जाता है। शीघ्र ही इसके नए वर्जन को नए स्वरूप और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

देश में सबसे अधिक फेसबुक फॉलोअर्स

ताजा आंकड़ों के अनुसार, बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फेसबुक पेज पर देश में सबसे अधिक 8,34,535 फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर 2,13,862 सब्सक्राइबर्स के साथ देश में दूसरा स्थान है। एक्स पर 4,91,089 फॉलोअर्स हैं, जो देश में पांचवां स्थान है व इंस्टाग्राम पर कुल 68,633 फॉलोअर्स हैं।

इस दौरान अपर सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, विधुभूषण चौधरी ,संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय , विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंद सहित विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : नीतीश सरकार ने शुरू की लग्जरी बस सेवा, किराया हैरान करने वाली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश सरकार ने शुरू की लग्जरी बस सेवा, किराया हैरान करने वाली
Next Article पाकुड़ में सरकारी सेवाओं का बड़ा कैंप, डीसी खुद पहुंचे मैदान में

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.