अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur : पाकुड़ जिले में राज्य सरकार की पहल के तहत 21 से 28 नवंबर तक सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों और नगर परिषद क्षेत्र में विशेष शिविर लगाए गए, जहां लोगों को कई सरकारी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई गईं।
डीसी ने जयकिष्टोपुर शिविर का निरीक्षण किया
डीसी मनीष कुमार ने पाकुड़ प्रखंड के जयकिष्टोपुर पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और पूछताछ की कि उन्हें सेवाएं सही तरीके से मिल रही हैं या नहीं।
लोगों को मौके पर मिले प्रमाण पत्र
शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र सहित कई सेवाओं के लिए आवेदन जमा किए। कई आवेदनों का प्राथमिक सत्यापन वहीं किया गया और कुछ प्रमाण पत्र मौके पर ही दे दिए गए।
सरकार का उद्देश्य लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना
निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक जल्दी और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि आमजन को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विभागीय स्टॉलों का भी लिया जायजा
डीसी ने स्वास्थ्य, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवेदन प्रबंधन और लाभुक सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
जनता से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील
डीसी मनीष कुमार ने लोगों से अपील की कि 28 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में अधिक संख्या में पहुंचकर जरूरी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लें।
इसे भी पढ़ें : चोरी का चक्रव्यूह टूटा, SP की SIT ने ध्वस्त किया नेटवर्क



