अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ लिट्टीपाड़ा (सिमलौंग ओपी) थाना क्षेत्र में नाबालिग की आबरू लूटने की वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। मामला जब पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी के कानों तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत पाकुड़ के एसडीपीओ की देखरेख में स्पेशल टीम गठित की और हुक्म दिया कि किसी भी हाल में दरिंदा बचना नहीं चाहिये। गठित SIT ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की संदेही गुनहगार को धर दबोचा।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब प्रधान टुडु नाम के एक शख्स ने सिमलौंग ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी। प्रधान टुडु साहिबगंज के लुखीपुर थाना क्षेत्र के रांगा के रहने वाले हैं। लिखित शिकायत में उन्होंने इल्जाम लगाया कि मंजु मड़ैया उर्फ राजेश मड़ैया ने हथियार के नोक पर उनकी रिश्तेदार के साथ महापाप किया। प्रतिरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद SDPO की देखरेख में SIT ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गयी। तफ्तीश के दरम्यान पुलिस को एक क्लू मिला और पुलिस ने संदेही गुनहगार करीब 24 साल के मंजु मड़ैया उर्फ राजेश मड़ैया को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। मंजु मड़ैया उर्फ राजेश मड़ैया पाकुड़ के सिमलौंग ओपी क्षेत्र के कदवा का रहने वाला है। उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उसे दबोचने में सिमलौंग ओपी प्रभारी अरविन्द कुमार राय, एएसआई मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार पाठक, हवलदार रॉकी कच्छप, हेमलाल किस्कुऔर सिपाही मणिभूषण हांसदा की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत 40 केंद्रीय नेता के साथ करेंगे घाटशिला में प्रचार, EC से मांगी इजाजत

