WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
साहिबगंज। साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना क्षेत्र के मेन रोड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने से सोमवार को एक बदमाश ने हरिहरा गांव निवासी सफीकुल आलम के डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। सफीकुल बैंक से निकाले गए एक लाख 50 हजार रुपये थैली में रखकर अपनी बाइक के पास पहुंचा। रुपये रखने के लिए वह डिक्की खोल रहा था, तभी एक युवक वहां पहुंचा और कहा कि आपके 20 रुपये गिर गए हैं। सफीकुल ने पीछे मुड़कर देखा तो वास्तव में बाइक से कुछ दूरी पर 20 रुपये का एक नोट पड़ा था। सफीकुल गलती से बाइक पर ही थैली छोड़ कर जैसे ही नोट उठाने लगा, युवक रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार बैंक पहुंचे और सफीकुल से मामले की जानकारी ली।



