Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 04:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 900 से ज्यादा लोगों ने अंधविश्वास में फसकर एक साथ कर ली थी ख़ुदकुशी
Headlines

900 से ज्यादा लोगों ने अंधविश्वास में फसकर एक साथ कर ली थी ख़ुदकुशी

November 28, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अंधविश्वास में पड़कर लोग ना जाने क्या-क्या नहीं कर देते. राजधानी दिल्ली में साल 2018 में 11 लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली थी. एक ही परिवार के इतने लोगों ने भूत-प्रेत और अंधविश्वास के चक्कर में मौत को गले लगा लिया था. ऐसा ही कई साल पहले अमेरिका के गुयाना में देखने को मिला था. जब एक साथ 900 से ज्यादा लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली थी.

इस घटना को दुनिया की सबसे बड़ी आत्महत्या माना जाता है. यह घटना जोंसटाउन में घटी थी. तब 900 से ज्यादा लोगों ने एक साथ जहर पी लिया था तथा मौत को गले लगा लिया था. जिन लोगों ने जहर नहीं पिया था उन लोगों को जबरन जहर पिलाया गया था.

यह घटना 18 नवंबर, 1978 की है. इस घटना के पीछे जिम जोंस नाम के एक धर्मगुरु का हाथ था. जिम जोंस खुद को भगवान का अवतार बताता था. खुद को लोगों के बीच प्रसिद्ध करने के लिए उसने जरूरतमंदों की मदद के नाम पर साल 1956 में ‘पीपल्स टेंपल’ यानि लोगों का एक चर्च बनाया था. अपनी धार्मिक और अंधविश्वास के दम पर उसने हजारों लोगों को अपना अनुयायी बनाया था. जिम जोंस के विचार अमेरिकी सरकार से अलग थे.

वह अपने अनुयायियों के साथ शहर से दूर गुयाना के जंगलों में चला गया था. उसने यहां पर एक छोटा सा गांव बसाया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उसकी असलियत लोगों के बीच आने लगी थी. जिम जोंस अपने अनुयायियों से दिनभर काम करवाता था. जब वह अनुयायी रात में थक-हारकर सो जाते थे तो वह उन्हें सोने भी नहीं देता था. इस दौरान वह अपना भाषण शुरू कर देता था. उसके सिपाही घर-घर जाकर देखते थे कि कहीं कोई सो तो नहीं रहा है. अगर कोई सोता मिलता था तो उसे कड़ी सजा दी जाती थी.

जिम जोंस लोगों को गांव से बाहर भी नहीं जाने देता था. उसके सिपाही गांव के चारों ओर पहरा देते रहते थे, जिससे कि कोई वहां से भाग ना सके. अमेरिकी सरकार को उन्हीं दिनों वहां की गतिविधियों के बारे में पता चला था. इसके बाद सरकार ने कार्रवाई के बारे में सोचा था. इसका पता जिम जोंस को चल गया था. इसके बाद उसने अपने सभी अनुयायियों को एक जगह इकट्ठा होने को कहा था.

इस दौरान जोंस ने लोगों से कहा था, “अमेरिकी सरकार हम सबको मारने आ रही है. इससे पहले कि वो हमें गोलियों से छलनी करें, हम सबको पवित्र जल पीना चाहिए. ऐसा करने से हम गोलियों के दर्द से बच जाएंगे.” जोंस ने एक बड़े टब में पहले ही खतरनाक जहर मिलाकर एक सॉफ्ट ड्रिंक बनवा दिया था. इसके बाद उसने अपने लोगों को इसे पीने के लिए दे दिया था. जिसने भी जहरीला ड्रिंक पीने से मना किया था, उन्हें जबरन यह जहर पिलाया गया था. तब इस जहर को पीने से 900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. 300 से ज्यादा बच्चों ने भी इसमें जान गंवाई थी. उसके बाद जिम जोंस ने भी खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article700 सालों से इस गांव के लोग रहते हैं घोंसलों में
Next Article PNB बैंक में 1 दिसंबर से OTP से निकलेगा पैसा, ग्राहकों को जानना होगा ये नियम

Related Posts

Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
Headlines

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026

रांची में न्याय का महाकुंभ, लोक अदालत ने बदली हजारों की किस्मत

May 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.