Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोबाइल की लत छोड़ने के ल‍िए मां ने डांटा तो 10वीं की छात्रा ने आग लगाकर दी जान
Headlines

मोबाइल की लत छोड़ने के ल‍िए मां ने डांटा तो 10वीं की छात्रा ने आग लगाकर दी जान

September 27, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। मोबाइल फोन की लत में दसवीं की छात्रा इस कदर डूब चुकी थी क‍ि छात्रा की जब मां ने लगाई फटकार तो गुस्से में छात्रा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली. यह दिल दहला देने वाली घटना हुगली जिले के पांडुआ के श्रीपाला ग्राम की है.

मृतक छात्रा का नाम रूबीना खातून 15 है जो कि कोलकाता के इकबालपुर इलाके की स्कूल की छात्रा थी. वह इकबालपुर इलाके में स्थित अपने मौसी के घर रह कर पढ़ाई किया करती थी. महामारी कोरोना काल में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने के कारण वह दोबारा अपने मां के घर हुगली के पांडुआ आ गई.

auto

कोरोना के प्रकोप के कारण लगभग डेढ़ साल से सारे स्कूलों के बंद हो जाने के कारण छात्रा मोबाइल फोन पर ही ऑनलाइन क्लास किया करती थी लेकिन मोबाइल फोन को इस कदर उसने अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया कि वह मोबाइल पर वीडियो गेम देखने के अलावा दिन के ज्यादातर समय अपने दोस्तों से ऑनलाइन चैटिंग में गुजारती थी.

जब उसकी मां सबीना खातून को इस बात का पता चला तो उसने अपनी बेटी को मोबाइल की लत को छोड़ने के लिए आगाह किया और इसके साथ-साथ बेटी को काफी फटकार भी लगाई. इसी फटकार के कारण बेटी ने पहले अपने आप को घर के कमरे को बंद किया जिसके बाद अपने ऊपर केरोस‍िन तेल उड़ेल कर आग लगा ली.

छात्रा ने रात में उठाया सुसाइड का कदम 

घटना रात में हुई थी और छात्रा के घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. घर के सारे सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. जब सुबह काफी देर होने के बाद छात्रा नींद से नहीं उठी तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद मां ने खिड़की से देखा कि उसकी बेटी संगीन हालात में घर के कमरे के फर्श पर पड़ी है.

इसके बाद ने रोना- चीखना और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. तत्काल घटनास्थल पर परिवार के अन्य सदस्य और आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए. इस घटना की खबर पुलिस को दी गई.

सुसाइड नोट में छात्रा ने ल‍िखा मौत का ये कारण  

इस बारे में हुगली ग्रामीण की एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर ऐश्वर्या सागर ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृतक छात्रा के शव को बरामद करके उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस के प्रारंभिक जांच में उसके मौत का कारण मोबाइल फोन के लत में मशगूल होने के कारण पारिवारिक विवाद था. घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें छात्रा ने अपने मां द्वारा मोबाइल फोन की लत को छोड़ने के लिए बार-बार फटकार लगाने की बात कही है लेकिन पुलिस पोस्टमॉर्टम के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस घटना के बारे में सटीक रूप से कुछ कह पाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपरेशान होकर प्रेम‍िका के घर में आकर प्रेमी ने लगा ली फांसी, जानें क्या था मामला?
Next Article महेश प्रसाद मंडल बने बरकट्ठा दुर्गापूजा शोभा समिति के अध्यक्ष , वही मधुबन में द्वारका सिह बने अध्यक्ष

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.