Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 10:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 3’ का मोशन पोस्टर रिलीज
Headlines

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 3’ का मोशन पोस्टर रिलीज

February 5, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

फिल्म ‘बागी 3’ की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही पूरी हुई है और अब फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को 11 बजे रिलीज होगा। निर्माताओं ने फिल्म ‘बागी 3’ का मोशन पोस्टर जारी किया है। भारत की सबसे बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक ‘बागी 3’ का पोस्टर भी हाल में जारी हुआ था। फिल्म के रिलीज से ठीक एक महीने पहले 6 फरवरी, 2020 को ‘बागी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में है। अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बागी 3’ इसी साल 6 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘बागी 3’ का पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘ट्रेलर कल सुबह 11 बजे आएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘बागी 3′ में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो सह-निर्मित है।’

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर लिखा-‘यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, लेकिन रॉनी की सबसे बड़ी लड़ाई अभी तक लड़ी जानी है। ‘बागी 3′ ट्रेलर 11 बजे आएगा।’

निर्माताओं ने ‘बागी 3’ के ट्रेलर से पहले मोशन पोस्टर को जारी किया है। ‘बागी 3’ के मोशन पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का चेहरा नहीं दिख रहा है और उनके हाथ में राइफल है। टाइगर एक टैंक के सामने खड़े हैं और हेलीकॉप्टर उनकी ओर आगे बढ़ते हुए नजर आ रहा है। ‘बागी 3’ का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया गया है, जो साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म की पटकथा फरहाद सामजी ने लिखी है। ‘बागी’ सीरीज की पहली फिल्म में टाइगर और श्रद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई गई थी। फिल्म ‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में थी। अब एक बार फिर ‘बागी 3’ में टाइगर और श्रद्धा नजर आएंगे।
इस बार फिल्म में पहले से ज्यादा एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। इनके अलावा फिल्म रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, सतीश कौशिक और अंकिता लोखंडे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग मोरक्को, मिस्र, सर्बिया और तुर्की में हुई है। फिल्म ‘बागी 3’ में इस बार दिशा लीड रोल में नहीं, बल्कि एक डांस नंबर में अपना जलवा बिखेरेंगी। पहली फिल्‍म ‘बागी’ को साबिर खान ने डायरेक्‍ट किया था और इसे 2016 में रिलीज किया गया था। ‘बागी 2’ को अहमद खान ने डायरेक्‍ट किया था। ‘बागी 3’ को अहमद खान ही निर्देशित कर रहे हैं। तीनों फिल्‍मों में टाइगर श्रॉफ लीड रोल हैं। फिल्म ‘बागी 3’ सिनेमाघरों में 6 मार्च, 2020 को रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतालिबान ने अफगान शांति वार्ता में देरी करने का अमेरिका पर लगाया आरोप
Next Article 22 फिल्में योगी आदित्यनाथ सरकार की सब्सिडी सूची में शामिल

Related Posts

Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.