Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 09:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं : सांसद
Headlines

रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं : सांसद

May 19, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

प्रयागराज। आज चाहे रेलवे की बात हो या सड़क मार्ग की, सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास हो रहा है। आधारभूत संरचना के कार्यों के साथ-साथ स्टेशनों पर यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं जैसे लिफ्ट, एस्केलेटर, पैदल उपरिगामी पुल, वाई फाई की सुविधा में भी निरंतर विकास हो रहा है। भारतीय रेल द्वारा विभिन्न स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां हमें एयरपोर्ट के तर्ज की सुविधाएं मिलेंगी।

यह बातें फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने गुरूवार को बम्हरौली रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल उपरिगामी पुल का लोकार्पण करने के उपरान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भारतीय रेल में हो रहे विकास कार्यों से अवगत करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बहुत काम हुआ है और निरंतर होता रहेगा। इस दौरान उन्होंने बम्हरौली रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल यात्री उपरिगामी पुल के निर्माण के लिए रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

अपर मण्डल रेल प्रबंधक सामान्य, प्रयागराज मण्डल संजय सिंह ने बताया कि इस पैदल उपरिगामी पुल की लागत रुपये 2.5 करोड़ है। इस पुल की लम्बाई लगभग 35 मीटर, चौड़ाई 3 मीटर है। यह पैदल उपरिगामी पुल में रैम्प की सुविधा उपलब्ध है, यह पैदल उपरिगामी पुल प्लेटफार्म 01 को प्लेटफार्म 2 से जोड़ता है। इस नवनिर्मित पैदल यात्री उपरिगामी पुल का निर्माण होने से हमारे यात्रियों को विशेष कर शारीरिक रूप से अशक्त यात्री, वरिष्ठ नागरिकों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य प्रयागराज मंडल संजय सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय उत्कर्ष जैसवाल, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार सिंह सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी एवं अपार जनसमूह उपस्थित रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीमा कंपनी पर लगा जुर्माना, राशि सूद समेत भुगतान करने का आदेश
Next Article मेरठ का नाम बदल कर हो नाथूराम गोडसे नगर: अभिषेक अग्रवाल

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026
Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.