WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के सुदूरवर्ती इलाके में जंगलों के बीच बिरहोर बस्ती है । तेलंगाडीह में रहने वाले किसी तरह जिंदगी काटने को मजबूर हैं। जंगली जानवर और हाथी से हमेशा भय बना रहता है। शनिवार को सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने सभी बिरहोर परिवारों के बीच राशन का विरतण किया। साथ ही इलाके की अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। मोसंगा में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण भी किया। राशन वितरण का जायजा लिया।
अड़की के सीमावर्ती गांवों में राशनकार्ड रहित जरूरतमंदों को मोदी आहार के रूप में खाद्यान्न और मास्क उपलब्ध कराया। भाजपा नेता संजय मुंडा के जानकारी देने पर प्रतिनिधि ने नक्सली हमले में मारे गए नक्सली की अकेले जीवन बिताने वाली मां को मोदी आहार उपलब्ध कराया।
ब्रजेश कुमार

