Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 08:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घाना की संसद में सांसदों के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे को तमाचे जड़े, हंगामा
Headlines

घाना की संसद में सांसदों के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे को तमाचे जड़े, हंगामा

December 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अक्करा। किसी भी देश की संसद में बहस होना आम बात है, लेकिन मारपीट होना सदन की मर्यादा के विपरीत है। घाना की संसद में गुरुवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला जहां एक बिल पर बहस के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विवाद के बाद लात-घूंसे चले। इस जूतम-पैजार का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

घाना की संसद में हाथापाई की शुरुआत तब हुई, जब इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट टैक्स बिल पर बहस के दौरान विपक्ष के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्षी सांसद हंगामा करते हुए चेयरमैन की कुर्सी के पास पहुंच गए और इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।

Advertisement Advertisement

जब सांसदों के बीच हाथापाई नहीं रुकी तो सिक्योरिटी में तैनात मार्शलों ने बीच में आकर हालात संभालने की कोशिश की। मार्शलों के रोकने के बाद भी लड़ाई शांत नहीं हुई। कुछ सांसदों ने बीच बचाव करने की कोशिश की।

घाना की सरकार ई-पेमेंट यानी मोबाइल से होने वाले पेमेंट पर टैक्स लगाना चाहती है। इसके लिए वो सोमवार को संसद में बिल लेकर आई थी। मंगलवार को वोटिंग के दौरान इस बिल के समर्थन और विरोध में बराबर वोट पड़े, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। अगर यह बिल पास हो जाता तो लोगों को मोबाइल मनी पेमेंट ट्रांजेक्शन पर कुल बिल का 1.75% टैक्स देना पड़ता। विपक्ष का कहना है कि यह बिल कम आय वाले लोगों को ज्यादा परेशान करेगा।

इस बिल को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह पास हो गया तो वो लोग जो मोबाइल मनी ट्रांसफर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वो इसे कम कर देंगे। इस बिल को संसद से पास होने के लिए 1 वोट की जरूरत है, लेकिन इस वोट को 18 जनवरी तक के लिए रोक दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1 जनवरी 2022 से बदल जाएंगे आपके जीवन से जुड़े 5 नियम, सीधा आपकी जेब पर होगा असर
Next Article शनिवार का राशिफल: जानें आज कैसा जाएगा आपका दिन

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.