अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त रूपलाल करमाली (उम्र 35 साल) के तौर पर की गई है। वह केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत स्थित बघुताबर गांव का रहने वाला था। घटना रात करीब 12 बजे की है।
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और सोते हुए रूपलाल पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की तेज आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े आए, लेकिन तब तक हत्यारे अंधेरे में फरार हो चुके थे।
गांव वालों ने बताया कि रूपलाल करमाली गांव के मंडा पूजा में भगत-पुजारी का काम करते थे। अभी तक हत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुरानी रंजिश या कोई और कारण हो सकता है, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही केरेडारी थानेदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : IND vs SA ODI Squad : केएल राहुल को भारत की कमान

