अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। कोलकाता टेस्ट में चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल को इस सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत उनकी डिप्टी होंगे।
टीम में कौन-कौन शामिल?
टीम में कुल 15 खिलाड़ी हैं, जिनमें 8 बल्लेबाज, 3 ऑलराउंडर, 3 तेज गेंदबाज और 1 स्पिनर शामिल हैं।
- बल्लेबाज : रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- ऑलराउंडर : वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी
- तेज गेंदबाज : हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
- स्पिनर : कुलदीप यादव
कप्तानी और चोटिल खिलाड़ी
इस सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। कोलकाता टेस्ट के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल इस वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, वहीं श्रेयस अय्यर भी चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
जडेजा और पंत की वापसी
अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर ऋषभ पंत वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, मध्यक्रम में मजबूती के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है।
बुमराह और सिराज को आराम
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण इस वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस बार भी टीम में जगह नहीं मिली।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
- पहला मुकाबला : 30 नवंबर, रांची
- दूसरा मुकाबला : 2 दिसंबर, रायपुर
- तीसरा मुकाबला : 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पहला मैच कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई है।
इसे भी पढ़ें : कंबल से आ रही है अजीब सी गंध, तो ये घरेलू जुगाड़ दिखाएंगे कमाल

