Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुजफ्फरपुर
घर के बाहर इकट्ठा लोग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ के पास सोमवार देर रात एक ही परिवार में ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। 30 वर्षीय रीता देवी, उसकी दो साल की बेटी वैष्णवी और तीन महीने के बेटे कन्हैया की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जैसे ही घटना की खबर फैली, गांव में मातम छा गया।

बारात से लौटे पति ने देखा खौफनाक मंजर

मृतका रीता देवी के पति मिठाई लाल शाह पेशे से कैटरिंग का काम करते हैं। सोमवार रात वह अपने भाई के साथ एक बारात में गए हुए थे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे जब वह घर लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर जब वह अंदर पहुंचे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में बेड पर पत्नी रीता देवी और दोनों छोटे बच्चों के शव पड़े थे। पास में एक रस्सी भी पड़ी हुई थी। मिठाई लाल शाह का कहना है कि एक ही रस्सी से तीनों का गला घोंटकर हत्या की गई है।

दो बच्चों की बच गई जान

मिठाई लाल शाह और रीता देवी के कुल चार बच्चे हैं। घटना के समय दो छोटे बच्चे, वैष्णवी और कन्हैया, अपनी मां के साथ उसी कमरे में सो रहे थे। वहीं परिवार के बाकी दो बच्चे अपनी दादी उर्मिला देवी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी वजह से उनकी जान बच गई। अगर वे भी उसी कमरे में होते, तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों पर आरोप

मृतका की सास उर्मिला देवी ने इस हत्याकांड के पीछे गांव के कुछ रिश्तेदारों का हाथ होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार का गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उर्मिला देवी ने कहा कि इसी रंजिश में उनके परिवार को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से विवाद चल रहा था और कई बार तनाव की स्थिति भी बनी थी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पहली नजर में यह महिला और उसके दो बच्चों की हत्या का मामला लग रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

गांव में दहशत और मातम

एक ही घर से मां और दो मासूम बच्चों की लाश मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पड़ोसी और ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर इतनी बेरहमी से यह वारदात किसने और क्यों की। पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम
Next Article UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.