Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तौफिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : गिरिडीह शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना आजाद नगर चदरा पुल के पास की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय तौफिक अंसारी के रूप में हुई है। खास बात यह है कि तौफिक ने मरने से पहले अपने हमलावरों के नाम भी बता दिए, जिसका बयान मोबाइल में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिलने के बहाने बुलाया, फिर हमला कर दिया

मृतक के दोस्त अखलाख ने बताया कि रात करीब 12 बजे के बाद तौफिक अंसारी के मोबाइल पर उसके दोस्त आसिफ अली का फोन आया। आसिफ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ का रहने वाला है। उसने तौफिक को मिलने के लिए बुलाया। तौफिक अपने साथ अखलाख, श्याम और एक अन्य साथी को लेकर चदरा पुल के पास पहुंचा। वहां पहले से ही आसिफ अली अपने साथ बंटी टायसन, साकिब अली, मोनू पठान और अरशद के साथ मौजूद था। अखलाख के मुताबिक, वहां पहुंचते ही तौफिक के साथ गाली-गलौज शुरू हो गई। जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने धारदार हथियार निकाल लिया और हमला कर दिया।

auto

जान बचाकर भागे दोस्त, तौफिक गिर पड़ा

हमले के दौरान सभी लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन इसी बीच तौफिक गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से लगातार हमला किया। अखलाख ने बताया कि हालात इतने डरावने थे कि बाकी लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गए, लेकिन तौफिक को नहीं बचा सके।

फुफेरे भाई को पहले ही आया था फोन

मृतक के फुफेरे भाई बब्बन ने बताया कि रात 12:22 बजे उसके पास बंटी टायसन का फोन आया था। बंटी ने कहा था कि तुम्हारे भाई ने आसिफ अली के साथ गाली-गलौज की है, उसे समझाकर घर पर रखो। बब्बन ने तौफिक को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने कहा कि अभी आते हैं और घर से निकल गया। उसके साथ अखलाख, जाहिद और श्याम भी गए थे। कुछ देर बाद जब बाकी लड़के लौटे तो उन्होंने बताया कि चदरा पुल के पास तौफिक के साथ मारपीट हो रही है।

खून से लथपथ मिला तौफिक, मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ बयान

बब्बन जब मौके पर पहुंचा तो तौफिक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसने बताया कि मरने से पहले तौफिक ने साफ-साफ कहा कि साकिब, अरशद, मोनू पठान और आसिफ अली ने उसकी जान ली है। परिजनों का कहना है कि तौफिक का यह बयान मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया गया है, जो अब पुलिस जांच में अहम सबूत बन सकता है। उन्होंने बताया कि तौफिक किराये पर वाहन चलाकर अपना गुजारा करता था और जिन लोगों पर हत्या का आरोप है, उनसे पहले कोई बड़ी दुश्मनी की जानकारी नहीं थी।

नाले में मिला मृतक का मोबाइल

घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थानेदार राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। घटनास्थल की जांच के दौरान मृतक का मोबाइल भी पास के नाले से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच तेज कर दी।

पुलिस बोली- पुरानी रंजिश में हुई हत्या

पचम्बा थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि मृतक तौफिक अंसारी पहले से एक आपराधिक मामले में वांटेड था। कबरीबाद में हुई एक हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया था और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। थानेदार ने बताया कि हत्या का आरोप जिन लोगों पर लगा है, वे भी दागी प्रवृत्ति के हैं। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें
Next Article मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.