Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 02:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी… जानें कैसे
Headlines

नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी… जानें कैसे

August 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नक्सलियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Saraikela : झारखंड में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने सरायकेला-खरसावां और चाईबासा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों और पहाड़ी इलाकों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। बरामद IED का कुल वजन 44.5 किलोग्राम है। इनमें डेढ़ किलो के 15 IED, एक किलो के 14 IED और 500 ग्राम के 14 IED शामिल हैं। सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत को इंफॉर्मेशन मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों ने कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी के जंगलों में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से कुछ साल पहले गोला-बारूद छिपाकर रखा था।

सूचना के आधार पर सरायकेला-खरसावां पुलिस, चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। यह अभियान 06 अगस्त को दलभंगा ओपी क्षेत्र के पहाड़ी और घने जंगलों में चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक नीले रंग के प्लास्टिक कंटेनर में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में IED मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी बमों को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस ने कहा है कि नक्सलियों की इस साजिश से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : निकाह के तीन महीने बाद ही नाबालिग बीवी ने मरवा दिया शौहर को

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिकाह के तीन महीने बाद ही नाबालिग बीवी ने मरवा दिया शौहर को
Next Article जमीन के लफड़े में बहा खू’न, महिला और बेटी-दामाद को दी खौ’फनाक मौ’त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026
Headlines

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026
झारखंड

बिजली के तारों में दौड़ेगा ‘दिमाग’, आंधी-बारिश में भी नहीं जाएगी लाइट… जानें IIIT रांची का नया प्लान

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

October 3, 2026

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.